होम / प्रिंट / अमर उजाला में अपनी पारी को विराम दे वरिष्ठ पत्रकार नवीन गुप्ता ने शुरू किया नया सफर
अमर उजाला में अपनी पारी को विराम दे वरिष्ठ पत्रकार नवीन गुप्ता ने शुरू किया नया सफर
वरिष्ठ पत्रकार नवीन गुप्ता ने हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ में करीब आठ साल पुरानी अपनी पारी को विराम दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
वरिष्ठ पत्रकार नवीन गुप्ता ने हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ में करीब आठ साल पुरानी अपनी पारी को विराम दे दिया है। ‘अमर उजाला’ में अपनी इस पारी के दौरान वह जम्मू-कश्मीर में संपादक और आगरा में न्यूज एडिटर रह चुके हैं। इन दिनों वह नोएडा मुख्यालय में एनसीआर हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे और फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे थे।
नवीन गुप्ता ने अपने नए सफर की शुरुआत हिंदी दैनिक ‘अमृत विचार’ के साथ की है। उन्होंने मुरादाबाद में बतौर एडिटोरियल हेड जॉइन किया है।
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले नवीन नवीन गुप्ता को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 27 साल का अनुभव है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपने सफर की शुरुआत ‘मुजफ्फरनगर बुलेटिन’ से की थी। अब तक वह ‘दैनिक जागरण’ (दिल्ली), ‘दैनिक भास्कर’ (पंजाब-हरियाणा) और ‘दैनिक सवेरा’ (जालंधर) में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया से बातचीत में नवीन गुप्ता ने बताया कि ‘अमृत विचार’ अपने विस्तार की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इसके तहत जल्द ही यह अखबार लखनऊ में अपनी प्रिंटिंग प्रेस लगाने जा रहा है। समाचार4मीडिया की ओर से नवीन गुप्ता को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स अमर उजाला न्यूज एडिटर नवीन गुप्ता