होम / प्रिंट / शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ को मिला नया संपादक
शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ को मिला नया संपादक
मराठी व हिंदी भाषा में निकलने वाला शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ को अब अपना नया संपादक मिल गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
मराठी व हिंदी भाषा में निकलने वाला शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ को अब अपना नया संपादक मिल गया है। इस अखबार की कमान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को सौंपी गई है और उन्होंने रविवार को संपादक पद की जिम्मेदारी भी संभाल ली है।
23 जनवरी, 1988 को स्थापना के बाद से ही सामना के संपादक पद पर ठाकरे परिवार के सदस्य की मौजूदगी की परंपरा को नहीं बदला गया है। सामना की शुरुआत शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने अपने विचार महाराष्ट्र के लोगों तक पहुंचाने के लिए की थी। बाल ठाकरे के निधन के बाद 2012 में उनके बेटे उद्धव ठाकरे ने ‘सामना’ का पदभार संभाला था, लेकिन राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे ने संपादक पद से इस्तीफा दे दिया था और संजय राउत कार्यवाहक संपादक व कार्यकारी संपादक दोनों पद संभाल रहे थे। लेकिन अब संपादक पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद रश्मि ठाकरे इस मराठी दैनिक अखबार की स्थापना के बाद से तीसरी संपादक बन गईं हैं।
टैग्स महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे रश्मि ठाकरे सामना