होम / प्रिंट / ‘दैनिक जागरण’ को बाय बोलकर ‘हिन्दुस्तान’ की टीम में शामिल हुए पत्रकार रणविजय सिंह

‘दैनिक जागरण’ को बाय बोलकर ‘हिन्दुस्तान’ की टीम में शामिल हुए पत्रकार रणविजय सिंह

रणविजय सिंह ‘दैनिक जागरण’ से 18 साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए थे। 31 जुलाई 2025 इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

हिंदी दैनिक ‘दैनिक जागरण’ में 18 साल से ज्यादा लंबी पारी को विराम देकर पत्रकार रणविजय सिंह ने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने अब ‘हिन्दुस्तान’ में प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट के पद पर जॉइन किया है।

रणविजय सिंह ने जनवरी 2007 में ‘दैनिक जागरण’ के बाहरी पश्चिमी दिल्ली कार्यालय से बतौर इंटर्न रिपोर्टिंग की शुरुआत की थी। यहां अपने 18 साल सात महीने के कार्यकाल में उन्होंने दिल्ली स्टेट में प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट तक का सफर तय किया। 31 जुलाई ‘दैनिक जागरण’ में उनका अंतिम कार्यदिवस था।

इन वर्षों में दिल्ली की प्रमुख मंडियों, नगर निगम, आईएआरआई (भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान),  क्राइम, कोर्ट, तिहाड़ जेल, स्पोर्ट्स, दिल्ली सरकार के जल बोर्ड, स्वास्थ्य (केंद्र सरकार के बड़े अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग दिल्ली सरकार), दिल्ली मेट्रो, केंद्रीय भूजल बोर्ड, पर्यावरण व मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (सीईओ) जैसे बीटों पर रिपोर्टिंग की।

चुनावों के दौरान पालिटिकल स्टोरी भी की और स्पोर्ट्स कवर करने के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, आइपीएल, इंडियन हाकी लीग जैसे इवेंट भी कवर किए। दिल्ली में मायापुरी रेडिएशन घटना व अन्ना आंदोलन को भी कवर किया। पिछले दस वर्ष से अधिक समय से स्वास्थ्य पर लिख रहे हैं। इसके साथ ही कोविड महामारी व टीकाकरण अभियान को भी कवर किया।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो मगध विश्वविद्यालय के एएन कालेज पटना से स्नातक करने के बाद वर्ष 2005 में उन्होंने हरियाणा में हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा किया है।

समाचार4मीडिया की ओर से रणविजय सिंह को उनकी पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 days ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 week ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

8 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

9 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

7 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

9 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

10 hours ago