होम / प्रिंट / HT Media में राजीव बेओत्रा की भूमिका बदली, अब मिला ये पद
HT Media में राजीव बेओत्रा की भूमिका बदली, अब मिला ये पद
राजीव बेओत्रा को इंडस्ट्री में काम करने का 24 साल से ज्यादा का अनुभव है। एचटी मीडिया के सीईओ और एमडी प्रवीण सोमेश्वर को करेंगे रिपोर्ट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
एचटी मीडिया (HT Media) में दिसंबर 2016 में बतौर सीईओ (अंग्रेजी बिजनेस) की कमान संभालने वाले राजीव बेओत्रा को अब एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास रेवेन्यू, एडवर्टाइजिंग और डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी होगी।
अपनी नई भूमिका में राजीव बेओत्रा एचटी मीडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण सोमेश्वर को रिपोर्ट करेंगे। बता दें कि एचटी मीडिया को जॉइन करने से पहले बेओत्रा स्टार इंडिया में प्रेजिडेंट (एडवर्टाइजिंग सेल्स) के पद पर कार्यरत थे। उन्हें इंडस्ट्री में काम करने का 24 साल से ज्यादा का अनुभव है।
स्टार में काम करने के दौरान वह हॉटस्टार (Hotstar) के डिजिटल रेवेन्यू की जिम्मेदारी भी संभालते थे। इसके अलावा बेओत्रा ने नई घरेलू लीग जैसे इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) और प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के लिए नया रेवेन्यू मॉडल तैयार किया था।
स्टार को जॉइन करने से पहले भी बेओत्रा एचटी मीडिया में काम कर चुके हैं। तब यहां वह नेशनल हेड (रेवेन्यू और सर्कुलेशन) के तौर पर जुड़े हुए थे। वह एवन (Avon), व्हर्लपूल (Whirlpool), कोकाकोला (Coca-Cola) और एशियन पेन्ट्स (Asian Paints) जैसी कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं।
टैग्स एचटी मीडिया प्रवीण सोमेश्वर एचटी मीडिया लिमिटेड राजीव बेओत्रा