होम / प्रिंट / इस खास मौके पर ‘प्रभात खबर’ ने निकाला स्पेशल एडिशन, पाठकों का यूं जताया आभार

इस खास मौके पर ‘प्रभात खबर’ ने निकाला स्पेशल एडिशन, पाठकों का यूं जताया आभार

‘प्रभात खबर’ के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी ने संपादकीय में लिखा है, ‘प्रभात खबर के आगे बढ़ने का श्रेय सिर्फ पाठकों को जाता है, जिन्होंने कई विकल्प होने के बावजूद इसके प्रति स्नेह बनाए रखा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

पूर्वी भारत के प्रमुख हिंदी दैनिक ‘प्रभात खबर’ (Prabhat Khabar) के पटना एडिशन ने आज अपनी स्थापना के 26 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर ‘प्रभात खबर’ के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी ने अखबार के पहले पेज पर एक विशेष संपादकीय लिखा है। यही नहीं, राज्य के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को समेटते हुए अखबार ने एक विशिष्ट परिशिष्ट (स्पेशल एडिशन) भी निकाला है।

अपने संपादकीय में आशुतोष चतुर्वेदी ने लिखा है, ‘अपने पाठकों के साथ यह बात साझा करते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है कि आप सभी के स्नेह और विश्वास के बल पर प्रभात खबर का पटना संस्करण आज अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूरे कर रहा है। प्रभात खबर के आगे बढ़ने का श्रेय सिर्फ और सिर्फ पाठकों को जाता है, जिन्होंने कई विकल्प होने के बावजूद इस अखबार के प्रति अपना स्नेह बनाए रखा।

प्रभात खबर ने हमेशा सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता को केंद्र में रखा और पाठकों का भरोसा जीतने की कोशिश की है। हमने समय-समाज के जरूरी सवालों को हमेशा उठाया। हमारा मानना रहा है कि जीवन की बुनियादी चिंताओं के साथ स्थानीय चुनौतियों से दो-चार हुए बिना जन से नहीं जुड़ा जा सकता है। कंटेंट के स्तर पर एक नई किस्म की पत्रकारिता का प्रयास किया। हमने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक मूल्यों को नए संदर्भों में रखा। अनेक ऐसे विषय-मुद्दे रहे जिसे हमने पत्रकारीय नजर से देखा।

देश भर में माना जाता है कि बिहार के लोग चेतनशील और जागरूक होते हैं। हम अपने अनुभव से कह सकते हैं कि यह बात सच साबित हुई। 'पढ़ाकू' बिहार के समाज ने प्रभात खबर की सरोकार की पत्रकारिता को न सिर्फ सराहा बल्कि भरपूर सहयोग भी दिया। प्रभात खबर ने भी बिहार की बेहतरी और बेहतर समाज निर्माण की दिशा में एक अखबार के रूप में अपनी जिम्मेवारियों का भरसक निर्वहन किया। पिछले कुछ  वर्षों में जीवन के हर क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुए हैं। जहां तक सूचना तकनीक का प्रश्न है, बीते एक दशक में इससे शायद ही कोई अछूता हो।

अनियंत्रित सूचनाएं आपके पास उपलब्ध हैं। पर उनकी विश्वसनीयता का कोई पैमाना नहीं है। हम ऐसा हरगिज नहीं कह रहे कि सोशल मीडिया की सभी सूचनाएं विश्वास करने योग्य नहीं होतीं, पर उन सूचनाओं की पुष्टि के लिए लोग प्रिंट मीडिया की ओर मुखातिब होते हैं। यही प्रिंट मीडिया की वास्तविक ताकत है।

देश जब आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है, तब प्रभात खबर की 26वीं वर्षगांठ खास मयाने रखती है। महीने भर बाद 15 अगस्त को देश की आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे। प्रभात खबर ने स्थापना की सालगिरह पर आजादी के संघर्ष में बिहार की भूमिका को याद करने का इससे बेहतर अवसर कोई नहीं हो सकता था। इसी इरादे से हमने प्रभात खबर की सालगिरह पर प्रकाशित होने वाले विशेष परिशिष्ट में से एक खंड इसी विषय पर रखा है। हम मानते हैं कि अतीत की थाती पर ही बेहतर भविष्य की नींव डाली जा सकती है।

मित्रों, प्रभात खबर की इस यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव आए। हमारी यह यात्रा अब भी जारी है, तो यह आपके-हमारे बीच कायम विश्वास का रिश्ता ही है। इस मौके पर हम प्रभात खबर के सुधि पाठकों, विज्ञापनदाताओं और अखबार के वितरक बंधुओं के प्रति आभार जाहिर  करना चाहते हैं। आपके बगैर हम शायद एक पग भी आगे नहीं बढ़ पाते।’

आशुतोष चतुर्वेदी ने इस खुशी को ट्विटर पर भी शेयर किया है। अपने ट्वीट में आशुतोष चतुर्वेदी ने लिखा है, ‘हमें यह बात साझा करते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है कि आप सभी के स्नेह और विश्वास के बल पर प्रभात खबर पटना आज अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूरे कर रहा है। हार्दिक आभार और शुभकामनाएं।’


टैग्स प्रभात खबर आशुतोष चतुर्वेदी पटना एडिशन पटना संस्करण
सम्बंधित खबरें

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

21 hours ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

6 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago