होम / प्रिंट / आज कुछ ऐसे नजर आ रहे हैं अखबारों के फ्रंट पेज

आज कुछ ऐसे नजर आ रहे हैं अखबारों के फ्रंट पेज

नवभारत टाइम्स और दैनिक जागरण में विज्ञापनों की अधिकता के कारण दो फ्रंट पेज बनाए गए हैं

नीरज नैयर 6 years ago

कश्मीर पर अपनी हरकतों से हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। रोजाना वह कुछ न कुछ ऐसा कर रहा है, ताकि दुनिया उसे अहमियत दे। हालांकि, वह अपने इरादों में सफल नहीं हो पा रहा है। पाकिस्तान की यह हरकतें आज दिल्ली से प्रकाशित होने वाले कई अखबारों की लीड है।

सबसे पहले नवोदय टाइम्स की बात करें तो अखबार के फ्रंट पेज पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। अखबार ने अब पैकेजिंग को तवज्जो देना शुरू कर दिया है। लीड पाकिस्तान को भारत की नसीहत है और इससे जुड़ी तमाम खबरों को पैकेज के रूप में लगाया गया है। खिलाड़ियों का सम्मान पहले कॉलम में फोटो के साथ है। आतंकी अलर्ट पर एनआईए की छापेमारी को दो कॉलम और आजम खान की मुश्किलों को सिंगल कॉलम में जगह मिली है। इसके अलावा चिदंबरम पर कार्रवाई के साथ ही तेलंगाना एक्सप्रेस में आग से जुड़ी खबर को प्रमुखता के साथ लगाया गया है।

पीएम के ‘फिट इंडिया’ अभियान को नवोदय टाइम्स ने फोटो के रूप में पेज पर रखा है, जबकि एंकर में केजरीवाल सरकार की स्कॉलरशिप योजना है। यदि इस खबर के साथ महिलाओं को मिली सौगात को भी लगाया जाता तो बेहतर रहता। पटना हाई कोर्ट के जज की खबर न लगाना थोड़ा चौंकाने वाला फैसला है, क्योंकि यह अपनी तरह का अनोखा मामला है। वैसे नवभारत टाइम्स और अमर उजाला भी इस मामले में चूक गए हैं।          

यदि नवभारत टाइम्स की बात करें तो पाठकों को आज भी दो फ्रंट पेज मिले हैं। पहले पेज पर मात्र दो बड़ी खबरें हैं। टॉप बॉक्स खिलाड़ियों के सम्मान और पीएम मोदी के ‘फिट इंडिया’ अभियान के नाम समर्पित है, जबकि लीड ‘समुद्र के रास्ते हमले की तैयारी में आतंकवादी’ को रखा गया है। इसमें राजनाथ सिंह का बयान, पाक का मिसाइल टेस्ट और श्रीनगर में हत्या की खबर भी शामिल है। साथ ही पेज पर कुछ संक्षिप्त समाचार भी हैं। दूसरे फ्रंट पेज पर नजर डालें तो लीड यहां भी आतंकी हमले का खतरा है, लेकिन इसमें हवाई अड्डों की तैयारी को दर्शाया गया है।

इसके अलावा चार स्थानीय समाचारों को भी पेज पर जगह मिली है। जिनमें दो ट्रांसपोर्ट और दो अपराध से जुड़े हैं। इन खबरों के अनुसार, केजरीवाल सरकार ने अब महिलाओं को एनसीआर आने-जाने वाली बसों में भी मुफ्त सफर की सौगात दे दी है। वहीं यात्री मेट्रो में अब 25 किलो तक सामान ले जा सकेंगे। नवभारत टाइम्स के पहले फ्रंट पेज पर आधा पेज विज्ञापन होने के कारण खबरों वाला भाग ही शो हो रहा है, इसलिए यहां पर खबरों वाले भाग को ही लगाया गया है जबकि दूसरा फ्रंट पेज पूरा शो हो रहा है। 

आज दैनिक जागरण ने भी विज्ञापनों को देखते हुए दो फ्रंट पेज बनाये हैं। पहले फ्रंट पेज पर आधा पेज विज्ञापन है और मात्र दो बड़ी खबरों को ही रखा गया है। लीड भारत की पाकिस्तान को अच्छा पड़ोसी बनने की नसीहत है, जिसे चार कॉलम में लगाया गया है, जबकि समुद्र के रास्ते हमले की आशंका से जुड़ी खबर को तीन कॉलम में जगह मिली है। इस तरह से पेज एक जैसी खबरों का पैकेज बन गया है। दूसरे फ्रंट पेज पर पाठकों के पढ़ने के लिए काफी समाचार हैं। लीड हरिशंकर शर्मा की बाईलाइन है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे नोटबंदी के बाद बाजार में घटने के बजाय करेंसी बढ़ गई। इसके पास ही सोने और चांदी के दामों में आये उछाल की खबर है।

सपा नेता आजम खां और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को क्रमश: दो और तीन कॉलम में लगाया गया है। दोनों ही इस वक्त परेशानियों का सामना कर रहे हैं। आजम पर जहां डकैती, हत्या के चार नए मामले दर्ज हुए हैं, वहीं हुड्डा के 14 प्लाट अटैच कर लिए गए हैं। जागरण ने भाजपा के सदस्यों की संख्या 18 करोड़ पहुंचने के समाचार को भी प्रमुखता दी है। केजरीवाल की सौगात दो कॉलम में है और न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने वाले जज को हटाने से जुड़े समाचार को भी अहमियत के अनुसार जगह मिली है। एंकर में पीएम के ‘फिट इंडिया’ अभियान को सजाया गया है।

इसके अलावा, हिन्दुस्तान की बात करें तो उसका फ्रंट पेज पिछले कुछ दिनों से टाइप्ड हो रहा है। लीड लगातार हॉरिजॉन्टल लगाई जा रही है, जिसके चलते पेज का फर्स्ट हाफ लगभग एक जैसा हो जाता है। ‘कश्मीर से कच्छ तक चौकसी’ शीर्षक के साथ लीड को पूरे छह कॉलम में रखा गया है और उसके पास से दो-दो कॉलम में दो खबरों को नीचे तक उतारा गया है। पहली, उद्योगों के लिए जल्द होंगी बड़ी घोषणाएं और दूसरी, केजरीवाल की महिलाओं को सौगात है। अखबार ने मोदी के ‘फिट इंडिया’ अभियान को प्रमुखता से पेज पर लगाया है।

इसके अलावा, तेलंगाना एक्सप्रेस में आग और तीन तृणमूल सांसदों पर मुकदमे की मंजूरी को भी प्रथम पृष्ठ पर जगह दी गई है। एंकर में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने वाले जज की खबर है। जस्टिस राकेश सिन्हा पर पटना हाई कोर्ट ने केवल इसलिए सख्त रुख अख्तियार किया है, क्योंकि उन्होंने एक मामले की सुनवाई के दौरान न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था।

वहीं, अमर उजाला का फ्रंट पेज देखें तो टॉप बॉक्स पीएम के ‘फिट इंडिया’ अभियान और खिलाड़ियों के सम्मान के नाम समर्पित है, जिसे बेहद खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया गया है। लीड भारत की पाकिस्तान को नसीहत है और इसी में आतंकी हमले की आशंका सहित अन्य संबंधित समाचारों को पैकेज के रूप में रखा गया है। इसके अलावा, संक्षिप्त को छोड़कर पेज पर मात्र तीन खबरें ही और लग सकी हैं। इनमें से पहली, पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन. दूसरी यौन शोषण के आरोपित पूर्व मंत्री के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान और तीसरी बैंकों से धोखाधड़ी के मामलों में 74 फीसदी का इजाफा है।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला नवोदय टाइम्स नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

4 hours ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

6 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

6 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

23 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

8 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

9 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

6 hours ago