होम / प्रिंट / अखबारों ने फ्रंट पेज पर आज इन खबरों को दी जगह

अखबारों ने फ्रंट पेज पर आज इन खबरों को दी जगह

नवभारत टाइम्स में आज दो फ्रंट पेज बनाए गए हैं। दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान और अमर उजाला में आज तीसरा पेज फ्रंट पेज है।

नीरज नैयर 6 years ago

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का सपना आखिरकार पूरा हो गया है। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वहीं, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा कमेटी से हटा दिया गया है। यही दोनों खबरें आज के अखबारों की सुर्खियां हैं। आज सबसे पहले नवभारत टाइम्स की बात करते हैं। अखबार में आज दो फ्रंट पेज बनाये गए हैं। पहले पेज पर लीड गोडसे प्रेम की शिकार प्रज्ञा ठाकुर हैं। भाजपा ने अब प्रज्ञा का बचाव करने के बजाय उन पर कार्रवाई की है, जिसे अखबार ने अपनी हेडलाइन ‘प्रज्ञा का डिफेंस अब और नहीं, बीजेपी ने रक्षा कमिटी से हटाया’ से बखूबी दर्शाया है।

दूसरे पेज की बात करें तो लीड यहां उद्धव की ताजपोशी है। हालांकि, अंबानी की रिलायंस को भी लीड जैसी ही प्रस्तुति मिली है। इस खबर का शीर्षक ‘153 देशों की जीडीपी से ज्यादा बड़ी है अंबानी की रिलायंस’ कंपनी की उपलब्धि को बयां करने के लिए काफी है। वैसे, इस समाचार को काफी बड़ी जगह दी गई है, अगर इसे थोड़ा छोटा किया जाता तो कुछ और महत्वपूर्ण खबरों को पेज पर जगह मिल सकती थी। पेज पर तीसरी और आखिरी खबर के रूप में दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों से जुड़ा बिल है, जिस पर संसद ने मुहर लगा दी है।‘नवभारत टाइम्स’ के पहले फ्रंट पेज पर आधा पेज विज्ञापन होने के कारण खबरों वाला भाग ही शो हो रहा है, इसलिए यहां पर खबरों वाले भाग को ही लगाया गया है जबकि दूसरा फ्रंट पेज पूरा शो हो रहा है।

दैनिक जागरण में विज्ञापनों के चलते आज तीसरा पेज फ्रंट पेज बनाया गया है। टॉप बॉक्स में कारोबारी सफलता के मामले में रिलायंस की छलांग है। अंबानी की रिलायंस 10 लाख करोड़ वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। लीड उद्धव ठाकरे की ताजपोशी है। इस खबर को ओमप्रकाश तिवारी ने लिखा है। उन्होंने यह भी बताया है कि उद्धव राज में किसानों के कर्ज माफ होंगे। प्रज्ञा पर कार्रवाई तीसरी प्रमुख खबर है, जबकि एंकर में वित्तीय मोर्चे पर सरकार की तैयारी को दर्शाती खबर है। सरकार दो दर्जन बड़ी गैर वित्तीय कंपनियों को राहत देने की तैयारी कर रही है।

आज दैनिक भास्कर के फ्रंट पेज पर कोई विज्ञापन नहीं है। नतीजतन, पाठकों के पढ़ने के लिए काफी खबरें हैं। लीड उद्धव की ताजपोशी है, जिसकी हेडिंग ‘सेकुलर उद्धव का राजतिलक’ रखी गई है। प्रज्ञा ठाकुर दूसरी बड़ी खबर के रूप में पेज पर हैं। साथ ही चिदंबरम की मुश्किलों को भी जगह मिली है। अंबानी की रिलायंस को अखबार ने खास तवज्जो न देते हुए सबसे नीचे महज दो कॉलम में रखा है। पेज पर अखिलेश कुमार की बाईलाइन स्टोरी भी है, जो बता रहे हैं कि डीजे या लाउडस्पीकर में साउंड लिमिटर नहीं लगा होने पर अब राजधानी में कार्यक्रमों की अनुमति नहीं मिलेगी। एंकर में ‘बिगबी’ के मन में चल रही उथलपुथल है, जो अब रिटायर होने के बारे में सोच रहे हैं।

अब हिन्दुस्तान पर नजर डालते हैं। यहां भी तीसरा पेज फ्रंट पेज है। लीड उद्धव की ताजपोशी है, जिसे ‘महाराष्ट्र में अघाड़ी राज का आगाज’ शीर्षक के साथ लगाया गया है। प्रज्ञा ठाकुर पर कार्रवाई दूसरी बड़ी खबर है। कच्ची कॉलोनियों संबंधी बिल और उपचुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी को मिली जीत की खबर को दो-दो कॉलम जगह मिली है। अंबानी की रिलायंस को अखबार ने सबसे नीचे लगाया है। दिल्ली में पारा लुढ़कने की खबर को फर्स्ट हाफ में रखा गया है। इसके अलावा चिदंबरम की मुश्किलों सहित चार सिंगल खबरें भी पेज पर हैं।

सबसे आखिर में आज अमर उजाला का रुख करते हैं। अखबार में तीसरे पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है। पेज की शुरुआत डेढ़ कॉलम पट्टी से हुई है, जिसमें तीन खबरों को रखा गया है। पहली, चिदंबरम की मुश्किलों से जुड़ी है, दूसरी मुकेश अंबानी की रिलायंस की छलांग और तीसरी का संबंध फेसबुक-इंस्टाग्राम से है। ईडी का कहना है कि चिदंबरम की विदेशों में 12 बेनामी संपत्ति हैं। वहीं रिलायंस का कारोबार दो साल में छह लाख करोड़ से बढ़कर 10 लाख करोड़ हो गया है, जबकि कल भारत सहित कई देशों के लोग फेसबुक और इंस्टा नहीं चलने के चलते परेशान रहे।

टॉप बॉक्स में उद्धव ठाकरे की ताजपोशी है, जिन्होंने 6 मंत्रियों संग शपथ ली। लीड प्रज्ञा पर एक्शन को रखा गया है। भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मामलों की समिति से तो हटाया है, साथ ही पूरे सत्र के लिए संसदीय दल की बैठक में उनके भाग लेने पर भी रोक लगा दी है। दिल्ली में प्रदूषण से जुड़ी खबर दो कॉलम में है और उसके ऊपर घाटी में बर्फबारी का फोटो। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की राह पकड़ने वाले कर्मचारियों के लिए एक बुरी खबर भी फ्रंट पेज पर है। सरकार ने ऐसा बिल संसद में पेश किया है, जिसके पारित होने के बाद हड़ताल करना मुश्किल हो जाएगा और बर्खास्तगी आसान। एंकर में स्पेन से जुड़ी खबर है। यहां पनडुब्बी से 644 करोड़ रुपए की कोकीन पकड़ी गई है।

आज का ‘किंग’ कौन?

1: लेआउट के मामले में सभी अखबार आज ठीक हैं। फिर भी ‘हिन्दुस्तान’ दूसरों से बेहतर नजर आ रहा है।

2: खबरों की प्रस्तुति में ‘दैनिक भास्कर’ और ‘हिन्दुस्तान’ अव्वल हैं, लेकिन ‘नवभारत टाइम्स’ ने रिलायंस की छलांग को सबसे आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया है।

3: कलात्मक शीर्षक का ताज आज ‘नवभारत टाइम्स’ और ‘दैनिक भास्कर’ के नाम है। ‘नवभारत टाइम्स’ ने जहां प्रज्ञा ठाकुर से जुड़ी खबर के शीर्षक को कलात्मक बनाया है। वहीं, ‘दैनिक भास्कर’ में उद्धव की ताजपोशी के समाचार का शीर्षक शानदार है।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला दैनिक भास्कर नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

5 hours ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

6 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

6 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

52 minutes ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

9 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

6 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago