होम / प्रिंट / पाठकों तक कुछ यूं अपनी पकड़ और मजबूत बनाएगा Deccan Herald

पाठकों तक कुछ यूं अपनी पकड़ और मजबूत बनाएगा Deccan Herald

इस न्यूज ऐप में ब्रेकिंग न्यूज के साथ एनॉलिसिस और ओपिनियन भी मिलेगा और यह एंड्रॉयड व आईओएस प्लेटफॉर्म्स दोनों पर उपलब्ध होगा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कर्नाटक के प्रमुख अंग्रेजी अखबार ‘डेक्कन हेराल्ड’ (Deccan Herald) ने ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाने और उन्हें ताजातरीन खबरें उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत, ‘डेक्कन हेराल्ड’ ने आईओएस (iOS) और एंड्रॉयड (Android) मोबाइल फोन के लिए न्यूज ऐप लॉन्च किया है। यूजर्स इस न्यूज ऐप को ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

दरअसल, अंग्रेजी अखबार ‘डेक्कन हेराल्ड’ और कन्नड़ अखबार ‘प्रजावाणी’ (Prajavani) के स्वामित्व वाली कंपनी ‘द प्रिंटर्स मैसूर’ (the Printers Mysore) द्वारा अपने प्रॉडक्ट के पोर्टफोलियो के बदलाव की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है।  

बता दें कि पिछले साल अगस्त में कंपनी ने डेक्कन हेराल्ड अखबार का नया रीडिजाइन वर्जन लॉन्च किया था। इसके तहत एक नया मास्टहेड तैयार किया गया था। इसके अलावा बिजनेस सेक्शन, संडे ओपिनियन पेज और सप्लीमेंट्स में भी काफी चेंज किए गए थे। कंटेंट और प्रॉडक्ट में तमाम नई पहल के बाद इसकी वेबसाइट deccanherald.com के ट्रैफिक में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। बताया जाता है कि इस ऐप पर ब्रेकिंग न्यूज, एनॉलिसिस, और ओपिनियन, वीडियो और ऑडियो उपलब्ध रहेगा। टैगलाइन ‘One News App. Many Experiences’ को सार्थक करते हुए इसका फॉर्मेट भी नया रखा गया है।

इस बारे में ‘डेक्कन हेराल्ड’ के कार्यवाहक सीईओ सीतारमण शंकर का कहना है, ‘हमारा नया ऐप एक आधुनिक न्यूज ऐप है। यह विभिन्न फॉर्मेट में न्यूज उपलब्ध कराता है, ताकि युवा कंज्यूमर्स हमसे जुड़े रखें। इसमें यदि कुछ नहीं बदला है तो वह है हमारी हाई क्वालिटी की पत्रकारिता, क्योंकि हम जो भी करते हैं, वह अपने पाठकों को ध्यान में रखकर करते हैं। इस पहल से निश्चित रूप से पाठकों से हमारा जुड़ाव और बढ़ेगा।’

इस बारे में एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं-

 

 


टैग्स डेक्कन हेराल्ड न्यूज ऐप डिजिटल न्यूज मीडिया
सम्बंधित खबरें

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

10 hours ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

6 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

6 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

14 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

11 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

15 hours ago