होम / प्रिंट / इस बड़े अखबार ने बदला अपना रूप-रंग, कई नए सप्लीमेंट भी शामिल

इस बड़े अखबार ने बदला अपना रूप-रंग, कई नए सप्लीमेंट भी शामिल

अखबार की ओर से नया मास्टहेड तैयार किया गया है। इसके अलावा बिजनेस सेक्शन, संडे ओपिनियन पेज और सप्लीमेंट्स में भी काफी चेंज किए गए हैं

पंकज शर्मा 6 years ago

पाठकों को ज्यादा से ज्यादा बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए कर्नाटक से निकलने वाले अंग्रेजी अखबार ‘डेक्कन हेराल्ड’ (Deccan Herald) ने अपने अंदर काफी बदलाव किए हैं। इसके तहत एक नया मास्टहेड तैयार किया गया है। इसके अलावा बिजनेस सेक्शन, संडे ओपिनियन पेज और सप्लीमेंट्स में भी काफी चेंज किए गए हैं।    

अखबार ने अब जो नया मास्टहेड तैयार किया है, उसमें हल्का नीला रंग शामिल किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आकर्षित किया जा सके। अखबार का नया ले-आउट एडिनबर्ग की ‘पॉल्मर वैस्टन वर्ड्स’ (Palmer Watson Words) और पिक्चर्स डिजायन एजेंसी (Pictures design agency) ने तैयार किया है। ले-आउट बदलने के साथ ही सोमवार से अखबार ने एक नया बिजनेस सेक्शन लॉन्च किया है, जिसमें रोजाना बिजनेस से जुड़ी खबरें रहेंगी।

इसके अलावा संडे ओपिनियन पेज ‘द प्रिज्म’ (The Prism) भी शुरू किया है। वहीं, एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर फोकस करते हुए शनिवार को नया सप्लीमेंट ‘शो टाइम’ (Showtime) भी शुरू किया गया है। घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए Travel और Living सेक्शन को मिलाकर एक नया सप्लीमेंट ‘ट्रैवल एंड लिविंग’ (Travel & Living) कर दिया गया है। यह प्रत्येक मंगलवार को आएगा और इसमें दोनों क्षेत्रों से जुड़ी खबरें होंगी। प्रिंट और डिजिटल के बीज मजबूत संबंधों की उम्मीद जताते हुए इसकी टैगलाइन ‘पॉवर ऑफ गॉड’ (The Power of Good) भी रखी गई है।

इस बारे में ‘द प्रिंटर मैसूर’ (The Printers Mysore) के सीईओ कार्तिक बालाकृष्णन का कहना है, ‘अखबार में किया गया यह बदलाव दर्शाता कि हम अपने रीडर्स के लिए लगातार अपनी वैल्यू को बढ़ाने में लगे रहते हैं। अखबार के डिजाइन में बदलाव के साथ ही कई नए सप्लीमेंट भी शामिल किए गए हैं। हमारा मानना है कि रीडर्स को यह बदलाव एक नया और बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।’ गौरतलब है कि कर्नाटक के बेंगलुरु और छह अन्य राज्यों में इस अखबार का प्रकाशन ‘द प्रिंटर मैसूर’ की ओर से किया जाता है।


टैग्स डेक्कन हेराल्ड कार्तिक बालाकृष्णन मेकओवर
सम्बंधित खबरें

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

21 hours ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

6 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

5 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago