होम / प्रिंट / कानूनी विशेषज्ञ सुनील कुमार पाठक की किताब ‘लीगल फर्स्ट एड’ का विमोचन आज

कानूनी विशेषज्ञ सुनील कुमार पाठक की किताब ‘लीगल फर्स्ट एड’ का विमोचन आज

मशहूर लेखक और कानूनी विशेषज्ञ सुनील कुमार पाठक द्वारा लिखित ‘लीगल फर्स्ट एड’ का भव्य विमोचन 21 जनवरी यानी आज किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

मशहूर लेखक और कानूनी विशेषज्ञ सुनील कुमार पाठक द्वारा लिखित लीगल फर्स्ट एड’ का भव्य विमोचन 21 जनवरी यानी आज किया जाएगा। यह कार्यक्रम इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के मल्टीपर्पज हॉल में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।

 इस खास मौके पर देश के जाने-माने कानूनी विशेषज्ञ और विद्वान पैनलिस्ट के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट लीगल के मैनेजिंग पार्टनर सुधीर मिश्रा करेंगे।

पैनलिस्ट में शामिल सदस्य:

  • श्री के.जे. अल्फोंस:  पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी, लेखक और वकील।
  • डॉ. पिंकी आनंद:    सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल।
  • डॉ. ललित भसीन:   भारतीय लॉ फर्म्स के अध्यक्ष और बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष।

 किताब का महत्व:

लीगल फर्स्ट एड’ आम नागरिकों को कानूनी अधिकारों और प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए लिखी गई है। यह किताब हर व्यक्ति के लिए एक कानूनी गाइड की तरह है, जो विभिन्न प्रकार के अपराधों, अधिकारों और कानूनी प्रक्रिया को सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाती है।

इस किताब में निम्नलिखित प्रमुख विषय शामिल हैं:

  • कानूनी अधिकार और विभिन्न अपराधों के लिए प्रावधान।
  • किसी भी कानूनी स्थिति में सही कदम उठाने के तरीके।
  • पुलिस जांच, सबूतों का प्रबंधन और कोर्ट की कार्यवाही की प्रक्रिया।

 किताब को एक "फर्स्ट एड किट" के रूप में तैयार किया गया है, जिससे नागरिक कानूनी चुनौतियों का आत्मविश्वास और समझदारी के साथ सामना कर सकें।

आयोजन का विवरण:

  • तारीख: 21 जनवरी, 2025
  • समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
  • स्थान: इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, मल्टीपरपज़ हॉल, 40, मैक्स मूलर मार्ग, नई दिल्ली।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संपर्क करें:

  • अमन मिश्रा: +91 75033 44179 | aman@businessworld.in
  • हिमानी सक्सेना: himani.saxena@businessworld.in

कानून और न्याय में रुचि रखने वाले सभी लोगों को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया जाता है।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

17 hours ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

6 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

6 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

12 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

21 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

23 hours ago