होम / प्रिंट / दैनिक भास्कर’ को बाय बोलकर अब इस अखबार से जुड़े पत्रकार विवेक मिश्रा
दैनिक भास्कर’ को बाय बोलकर अब इस अखबार से जुड़े पत्रकार विवेक मिश्रा
पत्रकार विवेक मिश्रा ने ‘दैनिक भास्कर’ को अलविदा कह दिया है। वह इस अखबार के रोहतक एडिशन में करीब पांच साल से बतौर सीनियर रिपोर्टर कार्यरत थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
पत्रकार विवेक मिश्रा ने ‘दैनिक भास्कर’ को अलविदा कह दिया है। वह इस अखबार के रोहतक एडिशन में करीब पांच साल से बतौर सीनियर रिपोर्टर कार्यरत थे। विवेक मिश्रा ने अब ‘दैनिक जागरण’ कानपुर के साथ अपने नए सफर का आगाज किया है।
बता दें कि विवेक मिश्रा ने करीब पांच साल पहले ‘राजस्थान पत्रिका‘ के सतना एडिशन से इस्तीफा देकर ‘दैनिक भास्कर‘ से नई शुरुआत की थी। ‘दैनिक भास्कर’ में अपनी पारी के दौरान विवेक मिश्रा ने रोहतक PGI को कवर कर हरियाणा के शीर्ष हेल्थ रिपोर्टर के रूप में अपना मुकाम बनाया। उन्होंने कोविड-19 के दौरान वार्ड से भास्कर live के लिए रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही कई स्टिंग आपरेशन को भी अंजाम दिया।
मूल रूप से कानपुर के रहने वाले विवेक मिश्रा करीब 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न मीडिया घरानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (Rajarshi Tandon Open University) से पत्रकारिता में पीजी करने के बाद विवेक ने साल 2009 में गृह जनपद कानपुर से निकलने वाले सांध्य अखबार ‘कंपूमेल’ के साथ बतौर रिपोर्टर अपने करियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद उन्होंने ‘पॉयनियर‘ (हिंदी) और वर्ष 2012 में आगरा से प्रकाशित ‘द सी एक्सप्रेस’ में काम किया। एक वर्ष बाद उन्होंने कानपुर में ‘जनसंदेश टाइम्स’ जॉइन कर लिया और इस दौरान उन्होंने रेलवे, एजुकेशन, मेडिकल व खेल बीट संभाली। ‘राजस्थान पत्रिका‘ के सतना एडिशन से साल 2014 में बतौर संवाददाता जुड़े विवेक ने यहां एजुकेशन बीट संभालने के साथ ही रेलवे से भी जुड़ी कई बड़ी व तथ्यात्मक खबरों को ब्रेक किया था। फिर ‘दैनिक भास्कर‘ होते हुए उन्होंने अब ‘दैनिक जागरण‘ के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई पारी का आगाज किया है। समाचार4मीडिया की ओर से विवेक मिश्रा को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स दैनिक जागरण दैनिक भास्कर राजस्थान पत्रिका विवेक मिश्रा