होम / प्रिंट / पत्रकार तरुण पाल ने अब इस अखबार के साथ शुरू किया नया सफर
पत्रकार तरुण पाल ने अब इस अखबार के साथ शुरू किया नया सफर
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले तरण पाल ने मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की, उनके पिता भी पत्रकारिता में सक्रिय हैं
पंकज शर्मा 6 years ago
पत्रकार तरुण पाल ने अब अपनी पत्रकारिता को नई दिशा दी है। उन्होंने अपना नया सफर दैनिक जागरण के साथ शुरू किया है। यहां उन्हें मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में रिपोर्टर की जिम्मेदारी दी गई है।तरुण पाल पूर्व में भी जागरण ग्रुप के साथ काम कर चुके हैं। वे जागरण प्रकाशन लिमिटेड (JPL) के नेतृत्व में प्रकाशित होने वाले ‘आईनेक्स्ट’ (inext) अखबार में करीब सात महीने तक देहरादून में सब एडिटर रह चुके हैं। इसके अलावा वह हिन्दुस्तान अखबार में रुड़की में करीब एक साल और मुजफ्फरनगर में करीब तीन साल तक बतौर रिपोर्टर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
अपनी पत्रकारीय पारी के दौरान वे वर्ष 2012 में मुजफ्फरनगर में विधानसभा चुनाव और वर्ष 2014 में रुड़की में लोकसभा चुनाव कवर कर चुके हैं। मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले तरण पाल ने मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने मेरठ की ही सुभारती यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। खास बात यह है कि तरुण पाल के पिता भी पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और वे हरिभूमि अखबार के नेशनल ब्यूरो में कार्यरत हैं।
टैग्स दैनिक जागरण तरुण पाल