होम / प्रिंट / अब इस मीडिया समूह से जुड़ीं पत्रकार मोनिका मीनल

अब इस मीडिया समूह से जुड़ीं पत्रकार मोनिका मीनल

मोनिका मीनल इससे पहले जागरण समूह की डिजिटल कंपनी 'जागरण न्यू मीडिया' (Jagran New Media) में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पत्रकार मोनिका मीनल ने ‘एचटी मीडिया’ (HT Media) समूह से पत्रकारिता में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने इस समूह के हिंदी अखबार ‘हिन्दुस्तान’ (Hindustan) में सेंट्रल डेस्क (नोएडा) पर जॉइन किया है।

मोनिका मीनल इससे पहले जागरण समूह की डिजिटल कंपनी 'जागरण न्यू मीडिया' (Jagran New Media) में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। इसके बाद कुछ समय के लिए वह इस समूह के हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) में भी कार्यरत रहीं।

मोनिका मीनल को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 18 साल का अनुभव है। ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (PTI) से इंटर्नशिप करने के बाद मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जागरण समूह के साथ ही की थी।

मूल रूप से पटना (बिहार) की रहने वालीं मोनिका मीनल ने ‘मगध विश्वविद्यालय’ से साइंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली स्थित वाईएमसीए (YMCA) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

समाचार4मीडिया की ओर से मोनिका मीनल को नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स हिन्दुस्तान जागरण न्यू मीडिया नई पारी अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग सेंट्रल डेस्क मोनिका मीनल
सम्बंधित खबरें

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 hour ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

6 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

6 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

21 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

5 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

7 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

3 hours ago