होम / प्रिंट / युवा पत्रकार गंगा कुमारी ने दैनिक जागरण को बोला बाय, अब जॉइन किया ये अखबार
युवा पत्रकार गंगा कुमारी ने दैनिक जागरण को बोला बाय, अब जॉइन किया ये अखबार
युवा पत्रकार गंगा कुमारी ने ‘दैनिक जागरण’ को बाय बोल दिया है। वह करीब तीन साल से इस अखबार के नोएडा कार्यालय में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
युवा पत्रकार गंगा कुमारी ने ‘दैनिक जागरण’ को बाय बोल दिया है। वह करीब तीन साल से इस अखबार के नोएडा कार्यालय में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। गंगा ने अपना नया सफर अब ‘जनसत्ता’ अखबार के साथ शुरू किया है। यहां पर वह जनरल डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
मूल रूप से पटना (बिहार) की रहने वालीं गंगा कुमारी ने ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया कॉलेज से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘दैनिक जागरण’ से की थी।
समाचार4मीडिया की ओर से गंगा कुमारी को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स दैनिक जागरण जनसत्ता गंगा कुमारी