होम / प्रिंट / पत्रकार धर्मेंद्र सिंह की सात साल बाद हुई 'घर वापसी'
पत्रकार धर्मेंद्र सिंह की सात साल बाद हुई 'घर वापसी'
उत्तर प्रदेश में उन्नाव के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह पूर्व में कई अखबारों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
युवा पत्रकार धर्मेंद्र सिंह ने ‘राजस्थान पत्रिका’ में करीब सात साल लंबी अपनी पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने अपना नया सफर अब दैनिक जागरण, नोएडा के साथ शुरू किया है। यहां उन्हें डिप्टी न्यूज एडिटर बनाया गया है। राजस्थान पत्रिका में भी वह डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राजस्थान पत्रिका के साथ पारी शुरू करने से पहले भी धर्मेंद्र सिंह दैनिक जागरण, नोएडा में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ उनकी यह तीसरी पारी है।
मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह ने कानपुर की छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने ‘जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन’ के कानपुर कैंपस से प्रिंट जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा भी किया है।
धर्मेंद्र सिंह ने अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत जुलाई 2007 में दैनिक जागरण, इलाहाबाद से बतौर जूनियर सब एडिटर की थी। इसके बाद ‘अमर उजाला’, अलीगढ़, फिर ‘दैनिक जागरण’, नोएडा होते हुए वह दिसंबर 2012 में ‘राजस्थान पत्रिका’, जयपुर चले गए। यहां संस्थान ने उन्हें प्रमोशन देकर डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी सौंप दी थी। करीब छह महीने से वह ‘राजस्थान पत्रिका’ के नोएडा ऑफिस में फ्रंट पेज इंचार्ज के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जहां से उन्होंने एक बार फिर ‘दैनिक जागरण’ का रुख किया है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स दैनिक जागरण राजस्थान पत्रिका धर्मेंद्र सिंह