होम / प्रिंट / भारत में भी जल्द लॉन्च होगी प्रतिष्ठित मैगजीन 'एस्क्वायर'
भारत में भी जल्द लॉन्च होगी प्रतिष्ठित मैगजीन 'एस्क्वायर'
'हर्स्ट मैगजीन इंटरनेशनल' ने RPSG लाइफस्टाइल मीडिया के साथ मिलकर मल्टी-ईयर लाइसेंसिंग एग्रीमेंट के तहत 'एस्क्वायर इंडिया' (Esquire India) के लॉन्च की घोषणा की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
'हर्स्ट मैगजीन इंटरनेशनल' (Hearst Magazines International) ने RPSG लाइफस्टाइल मीडिया के साथ मिलकर मल्टी-ईयर लाइसेंसिंग एग्रीमेंट के तहत 'एस्क्वायर इंडिया' (Esquire India) के लॉन्च की घोषणा की है।
'एस्क्वायर' दुनिया की सबसे सम्मानित पुरुषों पर आधारित मैगजींस में से एक है। 1933 में स्थापित, 'एस्क्वायर' पुरुषों के लिए बेस्ट, उनके टेस्ट, उनके स्टाइल, स्टोरीटेलिंग पर फोकस रखती है। अवॉर्ड-विनिंग जर्नलिज्म और विजुअली कम्पाइलिंग कंटेंट के जरिए 'एस्क्वायर' समकालीन समय में एक आदमी होने का क्या मतलब है, इसे डिफाइन करती है, रिफ्लेक्ट करती है और इसे सेलिब्रेट करती है।
इन दिनों 'एस्क्वायर' मैगजीन के दुनियाभर में 18 एडिशन हैं और 'एस्क्वायर इंडिया' इसका 19वां संस्करण होगा। भारत में मैगजीन के लॉन्च की घोषणा हर्स्ट मैगजीन के इंटरनेशनल प्रेजिडेंट जोनाथन राइट और RPSG लाइफस्टाइल मीडिया की चेयरपर्सन अवर्णा जैन द्वारा की गई है।
इस मौके पर हर्स्ट मैगजीन के इंटरनेशनल प्रेजिडेंट जोनाथन राइट ने कहा कि हम एस्क्वायर के वैश्विक पदचिह्नों को और विस्तारित कर रहे हैं और इसके लिए RPSG लाइफस्टाइल मीडिया के साथ साझेदारी करके उत्साहित हैं। मुझे विश्वास है कि यह प्रतिष्ठित ब्रैंड, जो उच्च गुणवत्ता वाली पत्रकारिता और एक विशिष्ट दृष्टिकोण का 90 वर्षों से जश्न मना रहा है, भारत में उन लाखों पुरुषों के लिए जानकारी का एक अमूल्य स्रोत होगा, जो फैशन, स्टाइल और संस्कृति में रुचि रखते हैं।
RPSG लाइफस्टाइल मीडिया की चेयरपर्सन अवर्णा जैन, जो म्यूजिक लेबल 'सारेगामा' की वाइस-चेयरपर्सन भी हैं, ने कहा कि हर्स्ट मैगजीन एक अच्छे लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जानी जाती है, जिन्होंने दुनियाभर में प्रतिष्ठित होने का दर्जा हासिल किया है और हमें खुशी है कि उन्होंने भारत में 'एस्क्वायर' की लॉन्चिंग के लिए RPSG लाइफस्टाइल मीडिया को बतौर पार्टरन चुना है। हम एक उच्च गुणवत्ता वाली प्रिंट मैगजीन के साथ नेतृत्व करेंगे और मल्टी-प्लेटफॉर्म डिजिटल और ऑन-ग्राउंड कंटेंट को बढ़ाएंगे, ताकि व्यापक दर्शकों तक पहुंच बनायी जा सके। हमें उम्मीद है कि एस्क्वायर इंडिया समझदार भारतीय पुरुषों को विभिन्न तरह का कंटेंट देगी।
'एस्क्वायर इंडिया' प्रिंट, ऑनलाइन और ग्राउंड पर दिखाई देगी। डिजिटल स्तर पर मंथली मैगजीन की अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों पर भी मजबूत पकड़ रहेगी। 'एस्क्वायर इंडिया' उच्च-मूल्य वाले इवेंट्स पेश करेगी, जिनकी घोषणा आने वाले महीनों में की जाएगी।
वरिष्ठ संपादकीय पदों की नियुक्ति का खुलासा आने वाले हफ्तों में किया जाएगा और भारत में पुरुषों के लाइफस्टाइल स्पेस में अपने अधिकार को मजबूत करने के लिए सम्मानित इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का एक एडवाइजरी पैनल स्थापित किया जाएगा।
टैग्स हर्स्ट मैगजीन इंटरनेशनल आरपीएसजी लाइफस्टाइल मीडिया एस्क्वायर इंडिया