होम / प्रिंट / डॉ. विजय दर्डा की नई किताब ‘The Churn’ का हुआ विमोचन
डॉ. विजय दर्डा की नई किताब ‘The Churn’ का हुआ विमोचन
दिल्ली स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) में आयोजित किताब के विमोचन कार्यक्रम में तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
‘लोकमत मीडिया ग्रुप’ के चेयरमैन व राज्यसभा के पूर्व सदस्य विजय दर्डा की नई किताब ‘The Churn’ का विमोचन तीन अप्रैल को दिल्ली में हुई। दिल्ली स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) में आयोजित इस पुस्तक विमोचन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, वरिष्ठ टीवी पत्रकार राजदीप सरदेसाई, एनसीपी नेता व राज्यसभा सांसद प्रफुल पटेल और आचार्य लोकेश मुनि जी समेत तमाम प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।
इस मौके पर विजय दर्डा का कहना था कि यह किताब उस दौर की है जब वह संसद का हिस्सा थे। यह पुस्तक उनके इतने वर्षों के संसदीय अनुभव का निचोड़ है। उन्होंने बताया कि कैसे संसद में देशहित, जनता की आवाज और नीति निर्माण के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जाती है। उनका उद्देश्य संसद की गरिमा को समझाना और यह दिखाना है कि अंदर की प्रक्रिया कितनी गंभीर और विचारपूर्ण होती है।
भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि विजय दर्डा दोस्ती का दूसरा नाम हैं। उन्होंने संसद में पक्ष और विपक्ष के बीच की गरिमा को बनाए रखने में विजय दर्डा की भूमिका की सराहना की और कहा कि वे सभी दलों के नेताओं के साथ समान आत्मीयता से पेश आते हैं।
वहीं, प्रफुल्ल पटेल ने डॉ. विजय दर्डा की संसदीय और सार्वजनिक जीवन में भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. दर्डा का राजनीतिक और सामाजिक अनुभव बहुआयामी रहा है, और यह पुस्तक उन अनुभवों की महत्वपूर्ण झलक प्रस्तुत करती है।
डॉ. विजय दर्डा के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की खास झलकियां आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स