होम /
प्रिंट /
दिल्ली में रह रहे तमिलों के लिए ‘दिनामलार‘ अखबार ने लिया ये फैसला
दिल्ली में रह रहे तमिलों के लिए ‘दिनामलार‘ अखबार ने लिया ये फैसला
कंपनी के बिजनेस डायरेक्टर ने कहा, ‘इस अखबार के भौतिक संस्करण (physical edition) के लिए हमें वेबसाइट पर तमाम अनुरोध मिले थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो
3 years ago
लोकप्रिय तमिल दैनिक अखबार 'दिनामलार' (DINAMALAR) ने एक जून को दिल्ली से अपने चेन्नई एडिशन की प्रिटिंग शुरू कर दी है। इस एडिशन की कीमत आठ रुपये रखी गई है।
इस बारे में कंपनी के बिजनेस डायरेक्टर एल आदिमूलम (L Adimoolam) ने कहा, ‘दिनामलार अखबार के भौतिक संस्करण (physical edition) के लिए हमारी वेबसाइट पर तमाम अनुरोध किए गए। इसने हमें कुछ देर के लिए इस बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ’हमें पता है कि दिल्ली में तमिल भाषी प्रवासियों की अच्छी संख्या है। लेकिन हमें लगता था कि खबरों के लिए हम उनका मुख्य अखबार नहीं होंगे। हालांकि, हमने महसूस किया कि दिल्ली में तमिल निश्चित रूप से यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि तमिलनाडु में क्या हो रहा है। इस बारे में हमने एक छोटा सा अध्ययन किया और परिणाम वास्तव में उत्साहजनक थे। इसके बाद दिल्ली में इसकी प्रिटिंग शुरू की गई है।’
टैग्स
दिनामलार
एल आदिमूलम
प्रिंटिंग
छपाई