होम / प्रिंट / 9 मई को 'दैनिक भास्कर' का मुंबई संस्करण होगा लॉन्च, इन चीजों पर रहेगा फोकस

9 मई को 'दैनिक भास्कर' का मुंबई संस्करण होगा लॉन्च, इन चीजों पर रहेगा फोकस

देश के अग्रणी हिंदी दैनिक अखबारों में शामिल दैनिक भास्कर समूह के स्वामित्व वाला समाचार पत्र 'दैनिक भास्कर' अपना मुंबई संस्करण लॉन्च करने जा रहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के अग्रणी हिंदी दैनिक अखबारों में शामिल दैनिक भास्कर समूह के स्वामित्व वाला समाचार पत्र 'दैनिक भास्कर' 9 मई को अपना मुंबई संस्करण लॉन्च करने जा रहा है। इसकी पूरी तैयारी हो गई है। कंपनी के एक अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की है। लॉन्चिंग समारोह मुंबई के एक पांच सितारा होटल में होने की संभावना है।

दैनिक भास्कर (पश्चिम) के बिजनेस हेड विलफ्रेड परेरा ने हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया को बताया, 'हमारा पूरा फोकस बिना किसी समझौते की खबरों पर होगा। हम अपने अन्य संस्करणों की तरह ही निडर पत्रकारिता के ध्वजवाहक होंगे।' 

इस प्रकाशन के मुंबई संस्करण का इंतजार लंबे समय से किया  रहा है।  वैसे बता दें कि मुंबई में, 'नवभारत टाइम्स' (NBT) पिछले सात दशकों से मार्केट लीडर है।

दैनिक भास्कर की कीमत 5 रुपए होगी और इसमें 14 पेज होंगे। कंपनी पहले ही लोअर परेल में 2,000 वर्ग फुट का कार्यालय किराए पर ले चुकी है। परेरा बताते हैं कि मुंबई संस्करण के लिए 40 से अधिक पत्रकारों को काम पर रखा गया है।

वरिष्ठ पत्रकार, लेखक व कवि भुवेंद्र त्यागी, जो पहले एनबीटी के साथ थे, वह अब एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर टीम का नेतृत्व करेंगे।

परेरा का कहते हैं, 'उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़  व कुछ अन्य हिंदी भाषी राज्यों की तरह ही मुंबई भी है, जहां बड़ी संख्या में हिंदी भाषी लोग रहते हैं, फिर भी यहां एक बेहतर क्वॉलिटी वाले हिंदी दैनिक का अभाव है।'

परेरा के मुताबिक, 'ग्रुप शुरुआत में एक लाख सर्कुलेशन का लक्ष्य बना रहा है। हम इसे अगले तीन वर्षों में तीन लाख तक ले जाने की योजना बना रहे हैं।'

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या कंपनी बाजार को बाधित करने के लिए सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान की पेशकश करेगी? तो इस सवाल पर परेरा इसका 'ना' में जवाब देते हैं। वह कहते हैं, 'कम कीमत वाली सदस्यता हमारे कार्ड में नहीं है। यह अखबार की पवित्रता को नष्ट कर देती है। वैसे भी, अखबारी कागज की लागत बहुत अधिक है।'

ऑनलाइन संस्करण और सब्सक्रिप्शन ऑफर के बारे में पूछे जाने पर परेरा ने कहा कि भास्कर का ई-पेपर सब्सक्रिप्शन पर उपलब्ध होगा और जो लोग इसे मुफ्त में पढ़ना चाहते हैं उन्हें दोपहर 12 बजे तक इंतजार करना होगा।


टैग्स अखबार दैनिक भास्कर मुंबई संस्करण
सम्बंधित खबरें

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

46 minutes ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

6 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

6 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

20 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

4 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 hour ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

6 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

2 hours ago