होम / प्रिंट / जानिए, किन मायनों में खास है अमित राजपूत की ये किताब
जानिए, किन मायनों में खास है अमित राजपूत की ये किताब
दिल्ली में 10, राजाजी मार्ग स्थित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास पर सौंपी किताब की पहली प्रति
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकार अमित राजपूत की किताब ‘अंतर्वेद प्रवरः गणेश शंकर विद्यार्थी’ का लोकार्पण शुक्रवार को किया गया। दिल्ली में 10, राजाजी मार्ग स्थित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास पर अमित राजपूत ने अपनी किताब की पहली प्रति भेंट सौंपी।
इस मौके पर अमित राजपूत ने बताया कि इस किताब में गणेश शंकर विद्यार्थी से जुड़ी उन बातों को शामिल किया गया है, जो अब तक लोगों के सामने नहीं आई हैं। यही नहीं, आजादी के बाद गणेशजी के प्रभावों से जुड़ी कई राजनीतिक घटनाओं को भी इसमें शामिल किया गया है।
किताब के लोकार्पण के मौके पर अमित राजपूत के साथ शैलेन्द्र भदौरिया, वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मी शंकर बाजपेयी और भारतीय जनसंचार के पूर्व महानिदेशक व वरिष्ठ पत्रकार केजी सुरेश, राजीव तिवारी, राजश्री त्रिवेदी और हर्ष कुमार मिश्र सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी और विद्वान शामिल रहे।
टैग्स अमित राजपूत बुक लॉन्चिंग लोकार्पण गणेश शंकर विद्यार्थी