होम / प्रिंट / 'द स्टेट्समैन' के साथ जुड़े वरिष्ठ पत्रकार व लेखक आदित्य कांत, निभाएंगे यह जिम्मेदारी

'द स्टेट्समैन' के साथ जुड़े वरिष्ठ पत्रकार व लेखक आदित्य कांत, निभाएंगे यह जिम्मेदारी

आदित्य कांत 'द स्टेट्समैन' में जाने से पहले 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' में चंडीगढ़ एडिशन के साथ काम कर रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जाने माने वरिष्ठ पत्रकार व लेखक आदित्य कांत सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर 'द स्टेट्समैन' के साथ जुड़ गए हैं।

गहन रिपोर्टिंग और संपादन में 27 वर्षों से भी अधिक का अनुभव रखने वाले आदित्य कांत 'द स्टेट्समैन' में जाने से पहले 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' में चंडीगढ़ एडिशन के साथ काम कर रहे थे।

इस खबर की पुष्टि करते हुए कांत ने उल्लेख किया कि 'द स्टेट्समैन' ने अपनी न्यूज वेबसाइट को नया रूप देने की विस्तृत योजना बनाई है, जो मुख्य रूप से न्यूज व एंटरटेनमेंट कंटेंट को एक अलग तरीके से देने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

'द स्टेट्समैन डॉट कॉम' के डायरेक्टर विनीत गुप्ता ने कहा कि डिजिटल मीडिया में बदलते चलन को ध्यान में रखते हुए युवा और अनुभवी लोगों की एक टीम बनाई जा रही है, जो यह सुनिश्चित करेगी कि पाठकों और दर्शकों को लगातार प्रामाणिक खबरें प्रदान की जा सके, जो द स्टेट्समैन की पुरानी परंपरा के अनुरूप है, लेकिन हम युवा पाठकों को भी जोड़ रहे हैं।

द स्टेट्समैन में शामिल होने से पहले, आदित्य कांत ने नई दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ जैसे शहरों में कई प्रमुख अंग्रेजी प्रकाशनों में प्रमुख संपादकीय पदों पर काम किया है।

नब्बे के दशक के मध्य में शिमला में एक स्थानीय दैनिक में एक ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने के बाद, उन्होंने देश के प्रमुख प्रकाशनों में वरिष्ठ संपादकीय पदों पर रहे और 'द टाइम्स ऑफ इंडिया', 'अहमदाबाद मिरर', 'हिन्दुस्तान टाइम्स', 'दिल्ली टाइम्स' और 'डीएनए' जैसे प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्रों के संस्करणों का संचालन किया। 


टैग्स द स्टेट्समैन सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर आदित्य कांत
सम्बंधित खबरें

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

6 hours ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

6 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

6 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago