होम / प्रिंट / POCSO एक्ट के उल्लंघन में फंसे ये 7 अखबार, संपादकों-कर्मियों पर FIR
POCSO एक्ट के उल्लंघन में फंसे ये 7 अखबार, संपादकों-कर्मियों पर FIR
महाराष्ट्र के भोईवाड़ा थाने में सात अखबारों के संपादकों और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ पॉक्सो कानून के प्रावधानों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
महाराष्ट्र के भोईवाड़ा थाने में सात अखबारों के संपादकों और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ पॉक्सो कानून के प्रावधानों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इन सभी ने अखबारों में दुष्कर्म और हत्या की शिकार एक नाबालिग लड़की की तस्वीर और अन्य विवरण प्रकाशित किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ठाणे पुलिस की जनसंपर्क अधिकारी सुखदा नरकर ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मंगलवार को भोईवाड़ा थाने में अखबार के संपादकों और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।
रिपोर्ट की मानें तो जिन अखबारों में पीड़िता की खबर छापी गई थीं, उनमें ‘पुढारी’, ‘दोपहर का सामना’, ‘पुण्य नगरी’, ‘हिंदी समाचार’, ‘नवभारत’, ‘राजस्थान पत्रिका’ और ‘प्रवासी संदेश’ शामिल हैं।
जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, 22 दिसंबर को पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में सात वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और हत्या के लिए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन अखबारों ने नाबालिग पीड़िता की तस्वीर और अन्य विवरण के साथ घटना के बारे में खबर का प्रकाशन किया था। इस तरह पॉक्सो कानून का उल्लंघन किया गया।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स अखबार दोपहर का सामना महाराष्ट्र नवभारत प्रवासी संदेश पुढारी पुण्य नगरी हिंदी समाचार