पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

Last Modified:
Sunday, 22 February, 2026
Alok Mehta Book Launching


वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years' का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक गरिमामय समारोह में किया गया। कार्यक्रम में राजनीति, शासन और मीडिया जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अर्थशास्त्री और 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन. के. सिंह, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री के. जे. अल्फोंस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने पुस्तक को समकालीन राजनीतिक परिदृश्य को समझने की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। BW बिजनेसवर्ल्ड के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है, जिसमें गुजरात के नेतृत्व से लेकर देश की बागडोर संभालने तक की उनकी राजनीतिक, प्रशासनिक और वैचारिक यात्रा का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। किताब की खास बात यह है कि इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

आरिफ मोहम्मद खान ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2002 के गोधरा कांड के बाद वह गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक थे, लेकिन गुजरात में समय बिताने और विभिन्न समुदायों के लोगों से संवाद करने के बाद उनका दृष्टिकोण पूरी तरह बदल गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को व्यापक परिप्रेक्ष्य में समझने की आवश्यकता है। उन्होंने तीन तलाक कानून को एक ऐतिहासिक सामाजिक सुधार बताया, जिसका प्रभाव आने वाले वर्षों तक देखा जाएगा।

हरदीप सिंह पुरी ने भारत की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में भारत लगभग दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था था, जो अब बढ़कर लगभग 4.3 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्तमान गति बरकरार रहने पर भारत निकट भविष्य में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। उन्होंने कहा कि देश इस समय उल्लेखनीय परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।

अन्य वक्ताओं ने भी अपने संबोधन में पुस्तक को प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह कृति समकालीन भारत की राजनीतिक और प्रशासनिक यात्रा को समझने में उपयोगी संदर्भ सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में पुस्तक के लेखक आलोक मेहता ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस पुस्तक को तैयार करने का उद्देश्य पिछले 25 वर्षों में हुए राजनीतिक और प्रशासनिक बदलावों का तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक दस्तावेज प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में शासन के विभिन्न आयामों-ग्रामीण विकास, सामाजिक योजनाएं, आर्थिक सुधार और वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को समग्र दृष्टि से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां आप यहां देख सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

तस्वीरों में देखें: ‘Indian Editing and PublishTech Summit’ की खास झलकियां

इंडियन कॉपीएडिटर्स फोरम (ICF) ने 25 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के पीएचडी हाउस में IEP 2026 (Indian Editing and PublishTech Summit) का आयोजन किया।

Last Modified:
Tuesday, 28 April, 2026
IEP Summit 2026

इंडियन कॉपीएडिटर्स फोरम (ICF) ने 25 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के पीएचडी हाउस में IEP 2026 (Indian Editing and PublishTech Summit) का आयोजन किया। कार्यक्रम में देशभर से पब्लिशर्स, एडिटर्स, लेखक और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे।

‘Shaping Editorial Excellence and Publishing Innovation in the AI Era’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और एडिटिंग व पब्लिशिंग इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

IEP Summit 2026 में जुटे विशेषज्ञ, AI और एडिटिंग के भविष्य पर बड़ा मंथन

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि AI ने जहां काम की गति बढ़ाई है, वहीं एडिटर्स की भूमिका भी पहले से ज्यादा अहम हो गई है। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में AI और इंसानी समझ के संतुलन से ही क्वालिटी कंटेंट तैयार हो सकेगा। इस मौके पर पैनल डिस्कशन, विशेषज्ञ सत्र और नेटवर्किंग के जरिए इंडस्ट्री के सामने नई संभावनाओं और चुनौतियों की स्पष्ट तस्वीर सामने आई।

इस कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां आप यहां देख सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा की बेटी के विवाह समारोह में जुटीं हस्तियां, यहां देखें झलकियां

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, बॉलिवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान जैसे दिग्गज शामिल हुए।

Last Modified:
Tuesday, 07 April, 2026
Disha Wedding

जाने-माने पत्रकार और ‘इंडिया टीवी’ (India TV) के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा की बेटी दिशा शर्मा की शादी 4 अप्रैल 2026 को मुंबई में भव्य समारोह में संपन्न हुई। दिशा शर्मा ने वकील सुदर्शन एम. जे के साथ सात फेरे लिए। यह शादी ‘नॉर्थ मीट्स साउथ’ थीम पर आधारित रही, जिसमें उत्तर और दक्षिण भारतीय परंपराओं का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

यह हाई-प्रोफाइल शादी राजनीति, बॉलीवुड और मीडिया जगत की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी के कारण चर्चा में रही। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, बॉलिवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान जैसे दिग्गज शामिल हुए। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी और भूषण कुमार समेत फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने इसमें शिरकत की और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

इस शादी की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। खास झलकियां आप यहां भी देख सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

TV9 के WITT समिट में जुटीं हस्तियां, यहां देखें खास झलकियां

दो दिवसीय इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजनीति, बिजनेस, सिनेमा, खेल और नीति निर्माण से जुड़े कई दिग्गज शामिल हुए।

Last Modified:
Wednesday, 25 March, 2026
TV9 WITT

देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) द्वारा नई दिल्ली में 23-24 मार्च को ‘व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे’ (What India Thinks Today) समिट 2026 का आयोजन किया गया।

दो दिवसीय इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजनीति, बिजनेस, सिनेमा, खेल और नीति निर्माण से जुड़े कई दिग्गज शामिल हुए। इस दौरान देश-दुनिया की राजनीति, शासन, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और खेल से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन किया गया।

इस कार्यक्रम की खास झलकियां आप यहां देख सकते हैं। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

दिल्ली में हुआ WION World Pulse Dialogue, यहां देखें झलकियां

समिट में जी ग्रुप के संस्थापक और मेंटर डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि आज की दुनिया का भविष्य किसी एक देश या एक सोच से तय नहीं होगा, बल्कि पूरी दुनिया मिलकर इसे तय करेगी।

Last Modified:
Friday, 20 March, 2026
WION Dialogue

अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘विऑन’ (WION) के मंच वर्ल्ड पल्स (World Pulse) के तहत 18 मार्च को नई दिल्ली के ITC मौर्य होटल में ‘Rhythm of the New World Order’ थीम पर एक महत्वपूर्ण वैश्विक संवाद आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में इटली, जर्मनी, सिंगापुर और श्रीलंका के वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधि शामिल होंगे और बदलती वैश्विक कूटनीति के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए।

समिट में जी ग्रुप के संस्थापक और मेंटर डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि आज की दुनिया का भविष्य किसी एक देश या एक सोच से तय नहीं होगा, बल्कि पूरी दुनिया मिलकर इसे तय करेगी। उन्होंने इस समिट की शुरुआत करते हुए कहा कि इसका मकसद आज के दौर की नब्ज को समझना है।

यह भी पढ़ें: WION समिट में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा बयान, एक देश नहीं तय करेगा विश्व व्यवस्था

डॉ. चंद्रा ने बताया कि WION का मतलब “World Is One” है, यानी पूरी दुनिया एक है। यह सोच भारत के “वसुधैव कुटुंबकम” के सिद्धांत से आती है, जिसका मतलब है कि पूरी दुनिया एक परिवार है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ यह चैनल बनाया गया था।

इस कार्यक्रम की खास झलकियां आप यहां देख सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

Last Modified:
Friday, 27 February, 2026
DNPA Photo Gallery

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की ओर से 26 फरवरी को DNPA Conclave 2026 का आयोजन किया गया। नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

यहां मीडिया, टेक प्लेटफॉर्म और सरकार से जुड़े बड़े लोग एक मंच पर आए और बात की कि आगे डिजिटल न्यूज किस दिशा में जाएगी और सबकी जिम्मेदारी क्या होगी।

इस साल कॉन्क्लेव की थीम थी- “The New World Order of News: Rewriting the Playbook for a Resilient Digital Future.” यानी बदलती दुनिया में खबरों के नए दौर को समझना और डिजिटल भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा तय करना।

तस्वीरों में आप इस कार्यक्रम की खास झलकियां देख सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

‘Indian Digital Marketing Awards’: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

बहुप्रतीक्षित ‘इंडियन डिजिटल मार्केटिंग अवॉर्ड्स’ (IDMA) के 16वें एडिशन के विजेताओं को 17 जुलाई को मुंबई में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।

Last Modified:
Friday, 18 July, 2025
IDMA 2025

बहुप्रतीक्षित ‘इंडियन डिजिटल मार्केटिंग अवॉर्ड्स’ (IDMA) के 16वें एडिशन के विजेताओं को 17 जुलाई को मुंबई में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। इस समारोह में महाराष्ट्र सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक मामलों के कैबिनेट मंत्री, मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष, बीसीसीआई के महासचिव और पेशे से अधिवक्ता आशीष शेलार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह भव्य समारोह डिजिटल मीडिया क्षेत्र में शानदार योगदान देने वाले ब्रैंड्स और एजेंसीज को सम्मानित करने के लिए एक मंच बना। हर साल की तरह इस बार भी IDMA ने उत्कृष्टता, नवाचार और रचनात्मकता का जश्न मनाया और उन कैंपेन को सम्मानित किया जो अपने प्रभावशाली कंटेंट, इनसाइट और असर के लिए खास रहे।

यह भी पढ़ें: e4m IDMA 2025: डिजिटल क्रिएटिविटी में चमके ये ब्रैंड्स, यहां देखें विजेताओं की लिस्ट

बता दें कि डिजिटल मीडिया की दुनिया में बेहतरीन काम करने वाले ब्रैंड्स और एजेंसियों को ये अवॉर्ड्स दिए जाते हैं और इनका चुनाव प्रतिष्ठित जूरी द्वारा किया जाता है। इस साल हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के सीईओ और एमडी, साथ ही यूनिलीवर साउथ एशिया के प्रेजिडेंट और Unilever लीडरशिप एग्जिक्यूटिव (ULE) के सदस्य रोहित जावा को जूरी चेयर नियुक्त किया गया। उनके साथ अन्य वरिष्ठ इंडस्ट्री लीडर्स भी निर्णायक मंडल में शामिल रहे, जिन्होंने विभिन्न मापदंडों पर विजेताओं को चुना।

इस कार्यक्रम की झलकियां आप यहां इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ का पटना एडिशन लॉन्च, तस्वीरों में देखें समारोह की झलकियां

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में 'द इंडियन एक्सप्रेस' के पटना संस्करण का औपचारिक शुभारंभ किया।

Last Modified:
Thursday, 12 June, 2025
Indian Express Patna

निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खोजी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) ने अब बिहार में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में 'द इंडियन एक्सप्रेस' के पटना संस्करण का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, ‘अच्छी पत्रकारिता नागरिकों को सशक्त बनाती है और यह अच्छे शासन की आधारशिला है।’ इस मौके पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने पटना संस्करण के आगमन का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: 'इंडियन एक्सप्रेस' के पटना संस्करण का शुभारंभ, CM बोले- अच्छी पत्रकारिता सुशासन की बुनियाद

इस अवसर पर 'द इंडियन एक्सप्रेस' के संपादक उन्नी राजेन शंकर, उत्तर भारत के विपणन उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा और पटना स्थित वरिष्ठ सहायक संपादक संतोष सिंह भी उपस्थित थे। बता दें कि 'द इंडियन एक्सप्रेस' का यह ग्यारहवां संस्करण है, जो अब दिल्ली, मुंबई, नागपुर, अहमदाबाद, वडोदरा, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, चंडीगढ़ और पुणे के साथ-साथ पटना से भी प्रकाशित होगा।

पटना संस्करण का शुभारंभ उस महीने हुआ है जब देश आपातकाल की 50वीं बरसी मना रहा है। 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान रामनाथ गोयनका के नेतृत्व में 'द इंडियन एक्सप्रेस' ने मौलिक अधिकारों के निलंबन, प्रेस की स्वतंत्रता पर पाबंदी और प्रशासनिक ज्यादतियों का डटकर विरोध किया था। उस दौर में प्रकाशित अखबार का एक कोरा संपादकीय पन्ना आज भी प्रतिरोध का प्रतीक माना जाता है। गौरतलब है कि पटना संस्करण ऐसे समय में शुरू किया गया है, जब कुछ ही महीनों में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं।

तस्वीरों में आप इस आयोजन की झलकियां देख सकते हैं। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

e4m Do Good Awards: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

यह इस कार्यक्रम का दूसरा एडिशन था। दिन भर चले इस खास आयोजन में तमाम पैनल्स डिस्कशन और प्रमुख वक्ताओं का संबोधन शामिल रहा।

Last Modified:
Wednesday, 14 May, 2025
e4m Do Good Awards

दिल्ली में 13 मई को ‘e4m Do Good Awards’ का आयोजन किया गया। यह इस कार्यक्रम का दूसरा एडिशन था। इस समारोह में ऐडवर्टाजिंग, मार्केटिंग और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: e4m Do Good Awards: सामाजिक बदलाव को बढ़ावा देने वाले कैंपेंस को मिली नई पहचान

दिन भर चले इस खास आयोजन में तमाम पैनल्स डिस्कशन और प्रमुख वक्ताओं का संबोधन शामिल रहा। इसके बाद शाम को उन ब्रैंड्स, एजेंसीज और संगठनों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखकर जनहित में प्रभावशाली कैंपेंस को अंजाम दिया।

इस कार्यक्रम की खास झलकियां आप यहां इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

आफताब अहमद और डॉ. जीनत नकवी ने मनाई शादी की पहली सालगिरह, देखें तस्वीरें

मनाई। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में परिजन, दोस्त और सहयोगी शामिल हुए, जिन्होंने इस मौके को और भी आत्मीय व यादगार बना दिया। सभी ने इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Last Modified:
Wednesday, 23 April, 2025
Aftab Ahmed

‘GOZOOP’  के ग्लोबल सीईओ और को-फाउंडर आफताब अहमद नकवी और डॉ. जीनत नकवी ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में परिजन, दोस्त और सहयोगी शामिल हुए, जिन्होंने इस मौके को और भी आत्मीय व यादगार बना दिया। 

मार्केटिंग और हेल्थकेयर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने-अपने योगदान के लिए पहचाने जाने वाले इस जोड़े ने इस उपलब्धि को खुशी और करीबियों के साथ मनाया। सभी ने इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस शानदार आयोजन की कुछ खास तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

तस्वीरों में देखें वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अनिल सिंह के पुस्तक विमोचन समारोह की झलकियां

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक डॉ. अनिल सिंह की नई किताब ‘The Prime Minister: Discourses in Indian Polity' का विमोचन तीन अप्रैल की शाम को दिल्ली में किया गया।

Last Modified:
Friday, 04 April, 2025
Book Launching.

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक डॉ. अनिल सिंह की नई किताब ‘प्रधानमंत्री: भारतीय राजनीति में प्रवचन’ (The Prime Minister: Discourses in Indian Polity) का विमोचन तीन अप्रैल की शाम को दिल्ली में तीन मूर्ति स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय में किया गया।

यह भी पढ़ें: वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अनिल सिंह की पुस्तक ‘प्रधानमंत्री: भारतीय राजनीति में प्रवचन’ का विमोचन

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और प्रो. एस.पी. सिंह बघेल सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। दोनों नेताओं ने पुस्तक की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की सुदृढ़ भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में तमाम वरिष्ठ पत्रकारों समेत अनेक सांसदों, कुलपतियों, न्यायाधीशों, वरिष्ठ शिक्षाविदों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति ने इसे और भी गरिमामय बना दिया।

दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की प्रमुख प्रो. रेखा सक्सेना और आईपी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. महेश वर्मा सहित कई विद्वानों ने पुस्तक पर अपने विचार साझा किए। डॉ. अनिल सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री संस्था की भूमिका और विकास को समझने का एक गंभीर प्रयास है।

इस कार्यक्रम की खास झलकियां आप यहां देख सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए