इंडियन कॉपीएडिटर्स फोरम (ICF) ने 25 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के पीएचडी हाउस में IEP 2026 (Indian Editing and PublishTech Summit) का आयोजन किया।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इंडियन कॉपीएडिटर्स फोरम (ICF) ने 25 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के पीएचडी हाउस में IEP 2026 (Indian Editing and PublishTech Summit) का आयोजन किया। कार्यक्रम में देशभर से पब्लिशर्स, एडिटर्स, लेखक और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे।
‘Shaping Editorial Excellence and Publishing Innovation in the AI Era’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और एडिटिंग व पब्लिशिंग इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
IEP Summit 2026 में जुटे विशेषज्ञ, AI और एडिटिंग के भविष्य पर बड़ा मंथन
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि AI ने जहां काम की गति बढ़ाई है, वहीं एडिटर्स की भूमिका भी पहले से ज्यादा अहम हो गई है। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में AI और इंसानी समझ के संतुलन से ही क्वालिटी कंटेंट तैयार हो सकेगा। इस मौके पर पैनल डिस्कशन, विशेषज्ञ सत्र और नेटवर्किंग के जरिए इंडस्ट्री के सामने नई संभावनाओं और चुनौतियों की स्पष्ट तस्वीर सामने आई।
इस कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां आप यहां देख सकते हैं।




















नई दिल्ली स्थित लोकप्रिय वेडिंग डेस्टिनेशन Watercrest की ओर से पिछले दिनों एक खास फेस्टिव गैदरिंग का आयोजन किया गया, जिसमें राजधानी के सोशल सर्किट से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
यूरोप की वास्तुकला से प्रेरित और नई दिल्ली स्थित लोकप्रिय वेडिंग डेस्टिनेशन Watercrest की ओर से पिछले दिनों एक खास फेस्टिव गैदरिंग का आयोजन किया गया, जिसमें राजधानी के सोशल सर्किट से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। यह शाम उत्सव, मेल-मिलाप और आपसी सौहार्द के नाम रही। आयोजन में पहुंचे मेहमानों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया और उत्सवी माहौल का आनंद लिया।
इस खास मौके पर मेहमान पारंपरिक और आकर्षक उत्सवी परिधानों में नजर आए। शाम के दौरान आपसी बातचीत, गर्मजोशी भरी मुलाकातों और शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा। लंबे समय बाद मिले परिचितों ने एक-दूसरे का हालचाल जाना और शुभकामनाएं दीं।
यह आयोजन राजधानी के सोशल सर्किट से जुड़े लोगों को एक साथ आने और दोस्तों व परिचितों के साथ यादगार पल बिताने का अवसर बना। इस मौके पर Watercrest के डायरेक्टर राहुल अरोड़ा ने खास बातचीत में बताया कि किस तरह यह वेडिंग वेन्यू दक्षिण दिल्ली में डेस्टिनेशन वेडिंग जैसा अनुभव देने के साथ परिवारों की बदलती पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Watercrest में सजी इस शाम की खास झलकियां आप यहां इन तस्वीरों में देख सकते हैं।





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 नवंबर को इंडिया टुडे ग्रुप के ‘किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026’ को संबोधित किया।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 नवंबर को इंडिया टुडे ग्रुप के ‘किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए कृषि क्षेत्र का विकास, खेती को स्मार्ट बनाना और किसानों को सशक्त करना बेहद जरूरी है। उन्होंने इस आयोजन को कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, उद्यमियों और किसानों को एक मंच पर लाने की महत्वपूर्ण पहल बताया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में दीपावली और छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी का भी स्वागत किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में नई तकनीक के इस्तेमाल, बदलती जरूरतों के अनुरूप खेती को तैयार करने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी कम होने का भी जिक्र किया।
पीएम मोदी ने कहा कि खेती को आधुनिक बनाने के लिए कृषि नीतियों और तौर-तरीकों में समय के साथ बदलाव जरूरी है। उन्होंने स्मार्ट खेती, नई तकनीक और किसानों के सशक्तीकरण को विकसित भारत की दिशा में अहम कदम बताया।
इस सम्मेलन की खास झलकियां आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।





12 नवंबर को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, न्यूज रूम की कार्यशैली और फील्ड रिपोर्टर्स के समर्पण का उल्लेख किया।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 12 नवंबर को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों के साथ दीपावली मिलन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को दीपावली और छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और मीडिया जगत के साथ अपने पुराने जुड़ाव से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए।
समारोह में प्रधानमंत्री ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, न्यूज रूम की कार्यशैली और फील्ड रिपोर्टर्स के समर्पण का उल्लेख किया। उन्होंने मीडिया से भारत की सफलता की कहानियों को दुनिया तक पहुंचाने और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में सहयोग करने का भी आग्रह किया।
देखिए इस कार्यक्रम की कुछ खास तस्वीरें।














BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ और एक्सचेंज4मीडिया के फाउंडर डॉ. बत्रा ने इस दौरान नेतृत्व, उद्यमिता और तेजी से बदलते मीडिया जगत से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया और बिजनेस जगत की जानी-मानी हस्ती डॉ. अनुराग बत्रा ने दुबई स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University) में 21 अक्टूबर को ‘मास्टरक्लास’ (Masterclass) आयोजित की और अपने अनुभव व विचार साझा किए। BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ और एक्सचेंज4मीडिया के फाउंडर डॉ. बत्रा ने इस दौरान नेतृत्व, उद्यमिता और तेजी से बदलते मीडिया जगत से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।
यह सत्र विद्यार्थियों को उद्योग जगत के अनुभवों से रूबरू कराने और उनके बीच विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिहाज से अहम रहा। डॉ. बत्रा का मीडिया और बिजनेस क्षेत्र का अनुभव युवाओं के लिए इन क्षेत्रों की चुनौतियों, संभावनाओं और नेतृत्व की भूमिका को समझने का एक अवसर बना।
डॉ. अनुराग बत्रा की इस ‘मास्टरक्लास’ की खास झलकियां आप यहां इन तस्वीरों में देख सकते हैं।









समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, बॉलिवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान जैसे दिग्गज शामिल हुए।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जाने-माने पत्रकार और ‘इंडिया टीवी’ (India TV) के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा की बेटी दिशा शर्मा की शादी 4 अप्रैल 2026 को मुंबई में भव्य समारोह में संपन्न हुई। दिशा शर्मा ने वकील सुदर्शन एम. जे के साथ सात फेरे लिए। यह शादी ‘नॉर्थ मीट्स साउथ’ थीम पर आधारित रही, जिसमें उत्तर और दक्षिण भारतीय परंपराओं का खूबसूरत संगम देखने को मिला।
यह हाई-प्रोफाइल शादी राजनीति, बॉलीवुड और मीडिया जगत की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी के कारण चर्चा में रही। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, बॉलिवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान जैसे दिग्गज शामिल हुए। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी और भूषण कुमार समेत फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने इसमें शिरकत की और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
इस शादी की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। खास झलकियां आप यहां भी देख सकते हैं।








दो दिवसीय इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजनीति, बिजनेस, सिनेमा, खेल और नीति निर्माण से जुड़े कई दिग्गज शामिल हुए।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) द्वारा नई दिल्ली में 23-24 मार्च को ‘व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे’ (What India Thinks Today) समिट 2026 का आयोजन किया गया।
दो दिवसीय इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजनीति, बिजनेस, सिनेमा, खेल और नीति निर्माण से जुड़े कई दिग्गज शामिल हुए। इस दौरान देश-दुनिया की राजनीति, शासन, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और खेल से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन किया गया।
इस कार्यक्रम की खास झलकियां आप यहां देख सकते हैं।














समिट में जी ग्रुप के संस्थापक और मेंटर डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि आज की दुनिया का भविष्य किसी एक देश या एक सोच से तय नहीं होगा, बल्कि पूरी दुनिया मिलकर इसे तय करेगी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘विऑन’ (WION) के मंच वर्ल्ड पल्स (World Pulse) के तहत 18 मार्च को नई दिल्ली के ITC मौर्य होटल में ‘Rhythm of the New World Order’ थीम पर एक महत्वपूर्ण वैश्विक संवाद आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में इटली, जर्मनी, सिंगापुर और श्रीलंका के वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधि शामिल होंगे और बदलती वैश्विक कूटनीति के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए।
समिट में जी ग्रुप के संस्थापक और मेंटर डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि आज की दुनिया का भविष्य किसी एक देश या एक सोच से तय नहीं होगा, बल्कि पूरी दुनिया मिलकर इसे तय करेगी। उन्होंने इस समिट की शुरुआत करते हुए कहा कि इसका मकसद आज के दौर की नब्ज को समझना है।
यह भी पढ़ें: WION समिट में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा बयान, एक देश नहीं तय करेगा विश्व व्यवस्था
डॉ. चंद्रा ने बताया कि WION का मतलब “World Is One” है, यानी पूरी दुनिया एक है। यह सोच भारत के “वसुधैव कुटुंबकम” के सिद्धांत से आती है, जिसका मतलब है कि पूरी दुनिया एक परिवार है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ यह चैनल बनाया गया था।
इस कार्यक्रम की खास झलकियां आप यहां देख सकते हैं।









डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की ओर से 26 फरवरी को DNPA Conclave 2026 का आयोजन किया गया। नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।
यहां मीडिया, टेक प्लेटफॉर्म और सरकार से जुड़े बड़े लोग एक मंच पर आए और बात की कि आगे डिजिटल न्यूज किस दिशा में जाएगी और सबकी जिम्मेदारी क्या होगी।
इस साल कॉन्क्लेव की थीम थी- “The New World Order of News: Rewriting the Playbook for a Resilient Digital Future.” यानी बदलती दुनिया में खबरों के नए दौर को समझना और डिजिटल भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा तय करना।
तस्वीरों में आप इस कार्यक्रम की खास झलकियां देख सकते हैं।
























शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years' का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक गरिमामय समारोह में किया गया। कार्यक्रम में राजनीति, शासन और मीडिया जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अर्थशास्त्री और 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन. के. सिंह, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री के. जे. अल्फोंस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने पुस्तक को समकालीन राजनीतिक परिदृश्य को समझने की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। BW बिजनेसवर्ल्ड के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।
शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है, जिसमें गुजरात के नेतृत्व से लेकर देश की बागडोर संभालने तक की उनकी राजनीतिक, प्रशासनिक और वैचारिक यात्रा का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। किताब की खास बात यह है कि इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।
आरिफ मोहम्मद खान ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2002 के गोधरा कांड के बाद वह गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक थे, लेकिन गुजरात में समय बिताने और विभिन्न समुदायों के लोगों से संवाद करने के बाद उनका दृष्टिकोण पूरी तरह बदल गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को व्यापक परिप्रेक्ष्य में समझने की आवश्यकता है। उन्होंने तीन तलाक कानून को एक ऐतिहासिक सामाजिक सुधार बताया, जिसका प्रभाव आने वाले वर्षों तक देखा जाएगा।
हरदीप सिंह पुरी ने भारत की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में भारत लगभग दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था था, जो अब बढ़कर लगभग 4.3 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्तमान गति बरकरार रहने पर भारत निकट भविष्य में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। उन्होंने कहा कि देश इस समय उल्लेखनीय परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।
अन्य वक्ताओं ने भी अपने संबोधन में पुस्तक को प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह कृति समकालीन भारत की राजनीतिक और प्रशासनिक यात्रा को समझने में उपयोगी संदर्भ सिद्ध होगी।
कार्यक्रम में पुस्तक के लेखक आलोक मेहता ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस पुस्तक को तैयार करने का उद्देश्य पिछले 25 वर्षों में हुए राजनीतिक और प्रशासनिक बदलावों का तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक दस्तावेज प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में शासन के विभिन्न आयामों-ग्रामीण विकास, सामाजिक योजनाएं, आर्थिक सुधार और वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को समग्र दृष्टि से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां आप यहां देख सकते हैं।













बहुप्रतीक्षित ‘इंडियन डिजिटल मार्केटिंग अवॉर्ड्स’ (IDMA) के 16वें एडिशन के विजेताओं को 17 जुलाई को मुंबई में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बहुप्रतीक्षित ‘इंडियन डिजिटल मार्केटिंग अवॉर्ड्स’ (IDMA) के 16वें एडिशन के विजेताओं को 17 जुलाई को मुंबई में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। इस समारोह में महाराष्ट्र सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक मामलों के कैबिनेट मंत्री, मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष, बीसीसीआई के महासचिव और पेशे से अधिवक्ता आशीष शेलार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह भव्य समारोह डिजिटल मीडिया क्षेत्र में शानदार योगदान देने वाले ब्रैंड्स और एजेंसीज को सम्मानित करने के लिए एक मंच बना। हर साल की तरह इस बार भी IDMA ने उत्कृष्टता, नवाचार और रचनात्मकता का जश्न मनाया और उन कैंपेन को सम्मानित किया जो अपने प्रभावशाली कंटेंट, इनसाइट और असर के लिए खास रहे।
यह भी पढ़ें: e4m IDMA 2025: डिजिटल क्रिएटिविटी में चमके ये ब्रैंड्स, यहां देखें विजेताओं की लिस्ट
बता दें कि डिजिटल मीडिया की दुनिया में बेहतरीन काम करने वाले ब्रैंड्स और एजेंसियों को ये अवॉर्ड्स दिए जाते हैं और इनका चुनाव प्रतिष्ठित जूरी द्वारा किया जाता है। इस साल हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के सीईओ और एमडी, साथ ही यूनिलीवर साउथ एशिया के प्रेजिडेंट और Unilever लीडरशिप एग्जिक्यूटिव (ULE) के सदस्य रोहित जावा को जूरी चेयर नियुक्त किया गया। उनके साथ अन्य वरिष्ठ इंडस्ट्री लीडर्स भी निर्णायक मंडल में शामिल रहे, जिन्होंने विभिन्न मापदंडों पर विजेताओं को चुना।
इस कार्यक्रम की झलकियां आप यहां इन तस्वीरों में देख सकते हैं।







