होम / पत्रकार कवि / घूंघट की हट

घूंघट की हट

हठ करती थी बचपन में मैं, लेने को चुनरी रंग बिरंगी। कहती थी मुझको भी है, घूंघट वाला खेल खेलना बस आज अभी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

श्वेता त्रिपाठी, कवियत्री ।।

हठ करती थी बचपन में मैं, लेने को चुनरी रंग बिरंगी।

कहती थी मुझको भी है, घूंघट वाला खेल खेलना बस आज अभी।

हंस करके मां जब, ये कह मना करती,

अभी तो तेरा बचपन है, तू क्यों इन सब में है पड़ती!

फिर भी मेरी हठ ना रुकती, कभी रोती, मैं कभी रूठती, कभी बिलखती।

थक हार के मेरी हठ से, मां कह देती, ये ले चुनरी रंग बिरंगी।

मिलते ही, ले चुनरी मैं, कर लेती अपने घूंघट के हठ को पूरी।

करके अपना शौक पूरा, जब मैं अपनी खुशी जाहिर करती।

तब मां भी मुस्कुराकर कहती, कर ले अपने मन की,

अभी नहीं है, किसी और की कोई जोर जबरदस्ती।

अब मैं बड़ी होकर, जब हर रोज घूंघट करती, तब घूंघट हटाने की इजाजत हठ करने से भी ना मिलती।

फिर वही चुनरी रंग बिरंगी, मानो जैसे लगती हो चेहरे की रंगीन हथकड़ी!

बचपन वाले घूंघट के हठ का शौक, पल में बन गया एक आडंबर भरी जोर जबरदस्ती!

अब जब जब हूं घूंघट करती, तब तब मां की वो बात याद करती।

जब वो व्यथित हसीं के साथ, ये कह उस वक्त मना करती।

अभी तो तेरा बचपन है, तू क्यों इन सब में है पड़ती!घूंघट की हट

(कवियत्री यूपी के अलीगढ़ में केनरा बैंक की मैनेजर भी हैं)

टैग्स कविता श्वेता त्रिपाठी घूंघट की हट
सम्बंधित खबरें

प्रो. फौजिया अर्शी के मुशायरा कार्यक्रम में शामिल हुईं फिल्मी जगत की तमाम हस्तियां

फिल्म डायरेक्टर प्रोफेसर फौजिया अर्शी ने एक परंपरागत मुशायरे की श्रृंखला आयोजित करने की पहल की है, जो अपने आप में एक अनोखा प्रयास है।

17-November-2022

‘क्यों हार गए जीवन का दंगल’               

बेबाक वाचन शैली और तथ्यात्मक पत्रकारिता से बनाई विलक्षण पहचान।

01-May-2021

बड़ी मारक है वक्त की मार...

इस कविता के माध्यम से कवि ने यह बताने का प्रयास किया है कि कोविड-19 ने हमारी दिनचर्या पर किस तरह का प्रतिकूल प्रभाव डाला है

29-July-2020

इसी जद्दोजहद में उम्र छूटती जाती है...

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विनोद पुरोहित ने इस कविता के माध्यम से जीवन के सफर को बहुत ही संजीदगी के साथ बयां किया है

23-June-2020

ये दुनिया किस काम की रहेगी...

जब नहीं रहेगी बच्चों की मुस्कुराहटें, औरतों की फुसफुसाहटें, बात बे बात पर आने वाली खिलखलाहटें, ये दुनिया किस काम की रहेगी...

11-April-2020

बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

18 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago