होम / पत्रकार कवि / ये दुनिया किस काम की रहेगी...

ये दुनिया किस काम की रहेगी...

जब नहीं रहेगी बच्चों की मुस्कुराहटें, औरतों की फुसफुसाहटें, बात बे बात पर आने वाली खिलखलाहटें, ये दुनिया किस काम की रहेगी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

आकाश वत्स, युवा पत्रकार ।।

ये दुनिया किस काम की रहेगी...

जब नहीं रहेगी बच्चों की मुस्कुराहटें

औरतों की फुसफुसाहटें, बात बे बात पर आने वाली खिलखलाहटें, 

ये दुनिया किस काम की रहेगी...

जब नहीं आएगा मोहल्ले में फेरी वाला,

जब घंटी बजाते हुए नहीं लुभाएगा आइसक्रीम वाला,

जब ख़बरों की गठरी लिए नहीं आएंगे अख़बार वाले भैया,

जब किसी अनजान को देख नहीं भौंकेगा कुत्ता..

ये दुनिया किस काम की रहेगी...

जब बैग लिए बच्चे नहीं जाएंगे स्कूल,

जब किसी को छोड़ते हुए स्टेशन पर नहीं रोयेंगे लोग,

जब दूसरे शहर से आने वाले अंकल से बच्चे नहीं मांग पाएंगे टॉफी...

जब गांव से मां नहीं भेज पाएगी अचार, 

ये दुनिया किस काम की रहेगी...

जब पेड़ की छांव में नहीं बैठेगा कोई पथिक,

तालाब में मछुआरा नहीं फेंकेगा जाल,

जब नहीं होगा नाव में बैठ नदी पार कर लेने का भरम...

जब सूरज के उगते ही खेत में नहीं चलेंगे हल...

ये दुनिया किस काम की रहेगी...

अब, इंतज़ार है, सड़क को राही का,

पार्कों को बुजुर्गों के आहिस्ते क़दमों का...

रिक्शे वाले को सवारी का...इंतज़ार है,

अम्मा के उस फ़ोन का..

जब वो फिर से डांटते हुए पूछेंगी घर कब तक आओगे,

इंतज़ार है...हॉर्न देकर प्लेटफॉर्म से सरकती ट्रेन में लपककर बैठ जाने का ...

अब जब तक अधूरी रहेगी रोजमर्रा की ख़्वाहिशें...

जब तक अधूरा है उसके गले से लगकर इस दुनिया की कहानी कह देने का सपना...

ये दुनिया किसी काम की नहीं है

इस कविता का विडियो यहां देखें-


टैग्स कविता आकाश वत्स
सम्बंधित खबरें

प्रो. फौजिया अर्शी के मुशायरा कार्यक्रम में शामिल हुईं फिल्मी जगत की तमाम हस्तियां

फिल्म डायरेक्टर प्रोफेसर फौजिया अर्शी ने एक परंपरागत मुशायरे की श्रृंखला आयोजित करने की पहल की है, जो अपने आप में एक अनोखा प्रयास है।

17-November-2022

घूंघट की हट

हठ करती थी बचपन में मैं, लेने को चुनरी रंग बिरंगी। कहती थी मुझको भी है, घूंघट वाला खेल खेलना बस आज अभी।

28-October-2021

‘क्यों हार गए जीवन का दंगल’               

बेबाक वाचन शैली और तथ्यात्मक पत्रकारिता से बनाई विलक्षण पहचान।

01-May-2021

बड़ी मारक है वक्त की मार...

इस कविता के माध्यम से कवि ने यह बताने का प्रयास किया है कि कोविड-19 ने हमारी दिनचर्या पर किस तरह का प्रतिकूल प्रभाव डाला है

29-July-2020

इसी जद्दोजहद में उम्र छूटती जाती है...

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विनोद पुरोहित ने इस कविता के माध्यम से जीवन के सफर को बहुत ही संजीदगी के साथ बयां किया है

23-June-2020


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

14 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

15 hours ago