होम / ओटीटी / रीजनल ओटीटी प्लेटफॉर्म Aha ने उमेश कैपेंचेरी को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट किया नियुक्त
रीजनल ओटीटी प्लेटफॉर्म aha ने उमेश कैपेंचेरी को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट किया नियुक्त
रीजनल ओटीटी प्लेटफॉर्म aha ने उमेश कैपेंचेरी को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और नॉन-सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू डिपार्टमेंट का हेड नियुक्त किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
रीजनल ओटीटी प्लेटफॉर्म aha ने उमेश कैपेंचेरी को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट व नॉन-सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू डिपार्टमेंट का हेड नियुक्त किया है। उमेश डिजिटल ऐड मॉनेटाइजेशन, सेल्स लीडरशिप और स्ट्रैटेजिक प्लानिंग में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव लेकर आए हैं।
Sony Liv में निभाई अहम भूमिका
इससे पहले, उमेश Sony Liv में नेशनल हेड के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने सेल्स टीम का नेतृत्व किया और लगातार लक्ष्य से अधिक प्रदर्शन किया। उन्होंने सावन, याहू और साइबर मीडिया जैसी अग्रणी कंपनियों में भी काम किया है, जहां उन्होंने सेल्स और रेवेन्यू ग्रोथ में विशेषज्ञता हासिल की।
aha में नई भूमिका
अपनी नई भूमिका में उमेश का फोकस प्लेटफॉर्म के नॉन-सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू चैनलों को विस्तार और ऑप्टिमाइज़ करने पर होगा, जिसमें विज्ञापन, ब्रांड सॉल्यूशंस और यूट्यूब शामिल हैं। उनके प्रयास aha की ग्रोथ को बढ़ावा देंगे और इसे मार्केट में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखने में मदद करेंगे।
aha के CEO ने जताई खुशी
aha OTT के सीईओ, श्री रविकांत सबनवीस ने कहा, "हम उमेश को अपनी लीडरशिप टीम में शामिल कर बेहद खुश हैं। उनके व्यापक अनुभव के साथ, वह हमारे नॉन-सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू स्ट्रीम को विस्तार और मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे हमारे दर्शकों और स्टेकहोल्डर्स के लिए अधिक मूल्य उत्पन्न होगा।"
उमेश की नियुक्ति से aha को अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी।
टैग्स