होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे बांग्लादेश युद्ध की कवरेज करने वाले फोटो जर्नलिस्ट रबिन सेनगुप्ता...

नहीं रहे बांग्लादेश युद्ध की कवरेज करने वाले फोटो जर्नलिस्ट रबिन सेनगुप्ता...

मशहूर फोटो जर्नलिस्ट रबिन सेनगुप्ता का लंबी बीमारी के बाद त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में निधन हो गया है। उन्होंने जीबी पंत हॉस्पिटल में मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। 87 वर्ष के सेनगुप्ता वृद्धावस्था संबंधित बीमारियों से ग्रसित थे। सेनगुप्ता उन भारतीय पत्रकारों में शामिल थे, जिन्होंन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

मशहूर फोटो जर्नलिस्ट रबिन सेनगुप्ता का लंबी बीमारी के बाद त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में निधन हो गया है। उन्होंने जीबी पंत हॉस्पिटल में मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। 87 वर्ष के सेनगुप्ता वृद्धावस्था संबंधित बीमारियों से ग्रसित थे।

सेनगुप्ता उन भारतीय पत्रकारों में शामिल थे, जिन्होंने 1971 के बांग्लादेश युद्ध का विस्तृत कवरेज किया था। सेनगुप्ता के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

मुख्यमंत्री माणिक सरकार, राजनीतिक दलों के नेताओं और बांग्लादेश असिस्टेंट हाई कमिशन के अधिकारी सेनगुप्ता के घर पहुंचे और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

बांग्लादेश युद्ध में उनके योगदान के लिए उन्हें साल 2012 में लिबरेशन वार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। युद्ध के दौरान ली गई उनकी तस्वीरें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार-पत्रों में प्रकाशित हुई थीं। सेनगुप्ता का जन्म सन 1930 में अगरतला में हुआ था। उनके पूर्वज ढाका से थे, जो सन 1840 में अगरतला में आकर बस गए थे।

सेनगुप्ता के पिता और चाचा ने 1910 में अगरतला में पहला ‘सेन एंड सेन’ नाम से एक स्टूडियो खोला था, जिससे प्रभावित होकर ही सेनगुप्ता फोटो जर्नलिस्ट बन गए। उन्होंने कई किताबें भी लिखीं। उन्होंने पूर्व सोवियत संघ और ब्राजील का दौरा भी किया था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

15 hours ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 day ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

2 days ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

3 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

15 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

15 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

15 hours ago