होम / मीडिया फोरम / टीवी पत्रकार ने की एक परिवार के लिए आर्थिक मदद की अपील

टीवी पत्रकार ने की एक परिवार के लिए आर्थिक मदद की अपील

‘एनडीटीवी’ के पत्रकार मोहम्मद अतहरुद्दीन 'मुन्ने भारती' सामाजिक कार्यों में

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

‘एनडीटीवी’ के पत्रकार मोहम्मद अतहरुद्दीन 'मुन्ने भारती' सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। अपनी इसी कवायद के तहत उन्होंने कैंसर से पीड़ित एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया न जा सका। दरअसल, इस व्यक्ति का नाम है रमज़ान, जोकि बिहार के वैशाली जिले के करनेजी गांव के रहने वाला था। रमज़ान के परिवार की माली हालत पहले से ही खराब थी और उसके  इलाज ने उन्हें तोड़कर रख दिया। टीवी पत्रकार मुन्ने भारती ने इस परिवार के लिए लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि मुन्ने भारती ने अपनी टीम के साथ एडवोकेट अशोक अग्रवाल के सहयोग से दिल्ली के रॉकलैंड अस्पताल में रमज़ान को भर्ती कराया था, लेकिन 23 दिन तक रमज़ान का अस्पताल में इलाज चला, फिर भी उसे बचाया न जा सका। 18 नवंबर को दोपहर करीब सवा तीन बजे उनका देहांत हो गया। परिवार में उनकी पत्नी अंजुम आरा और 2 छोटे बच्चे हैं। चूंकि रमज़ान ड्राईविंग करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था, लेकिन उनके न रहने से अब बच्चों के साथ पूरा परिवार आर्थिक संकट में आ गया है।

मुन्ने भारती ने अपील करते हुए कहा कि ऐसे बुरे वक्त में रमज़ान के परिवार के लिए आगे आएं और उनके परिवार को आर्थिक मदद करें, क्योंकि आपकी थोड़ी सी आर्थिक मदद रमजान के परिवार को बुरे वक्त से निकालने मददगार साबित हो सकती है।

नीचे दिए खाता नंबर के जरिए आर्थिक मदद के लिए सहायता राशि भेजी जा सकती है-

Name : Anjum Ara (रमजान की पत्नी)

Bank Account: 3141812182

IFSC code : CBIN0283385

Central Bank of India 

Branch : Patehri Belsar, P.O- Anirudh Belsar,

Distt - Vaishali (Bihar) 

Tel- 289365  


टैग्स मुन्ने भारती
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

9 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

13 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

13 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

10 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

10 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

22 hours ago