होम / मीडिया फोरम / पढ़िए, किस देश में है पत्रकारों का सबसे बड़ा बन्दीगृह

पढ़िए, किस देश में है पत्रकारों का सबसे बड़ा बन्दीगृह

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पत्रकारों की सुरक्षा का सवाल न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी चिंता का विषय हैं, क्योंकि इस चौथे खंभे पर बेखौफ हमला हो रहा है। पत्रकारों की उठती आवाज को दबाने के लिए या तो उन्हें मौत के घाट उतार जाता है या फिर उन्हें बंदी बना लिया जाता ह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पत्रकारों की सुरक्षा का सवाल न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी चिंता का विषय हैं, क्योंकि इस चौथे खंभे पर बेखौफ हमला हो रहा है। पत्रकारों की उठती आवाज को दबाने के लिए या तो उन्हें मौत के घाट उतार जाता है या फिर उन्हें बंदी बना लिया जाता है। लेकिन हम यहां आपको बता दें कि दुनिया में पत्रकारों का सबसे बड़ा बन्दीगृह तुर्की है। दरअसल यह कहना है तुर्क दैनिक लोकतंत्र के पूर्व चीफ एडिटर जॉन दोनदर का। उन्होंने टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में तुर्की में पत्रकारों के दमन की आलोचना की।

[caption id="attachment_35758" align="alignleft" width="265"]                      जॉन दोनदर [/caption]

जॉन दोनदर ने टीवी चैनल ‘फ्रांस 24’ को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने तुर्की में पत्रकारों की बदतर स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा, 'मैं 37 साल से पत्रकारिता के कर्तव्यों का पालन कर रहा हूं, लेकिन ये हालात तुर्की के इतिहास की सबसे खराब स्थिति है। हमने इस तरह दमन का सिलसिला यहां तक कि 1890 के दशक में भी नहीं देखा। तुर्की इस समय पत्रकारों के लिए एक कैदखाने से कम नहीं है।

उन्होंने रजब तैयब एर्दोगान सरकार में पत्रकारों पर होने वाले अत्याचार के संबंध में यूरोपीय देशों की चुप्पी पर भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों की चुप्पी ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया, यह चुप्पी केवल शरणार्थियों के कारण अपनाई गई है, क्योंकि यूरोप और तुर्की के बीच तय हुआ है कि एर्दोगान शरणार्थियो को तुर्की में ही रोक कर रखेंगे और उन्हे यूरोप नहीं जाने देंगे, ताकि यूरोपीय देश एर्दोगान द्वारा उठाए गए सभी कदमों पर मूक दर्शक बने रहेंगे।

बता दें कि करीब दस महीने पहले तुर्की की एक अदालत ने सरकारी राज फाश करने के अपराध में जॉन दोनदर को पांच साल दस महीने कैद की सजा सुनाई थी। अदालत जाते हुए उन पर जानलेवा हमला भी किया गया था लेकिन वह बाल-बाल बच गए थे।

अदालती आदेश के बाद वह देश से भाग गए और इस समय वह जर्मनी में निर्वासित जीवन बिता रहे हैं।

दरअसल, साल 2014 की शुरुआत में जॉन दोनदर ने अपने एक लेख के जरिए यह रहस्य उजागर किया कि तुर्क इंटेलिजेंस सीरिया मे आतंकवादियों को हथियारों की सप्लाई करता है। इस सूचना के प्रकाशित होने के बाद अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं के बावजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

6 hours ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 day ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

2 days ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

3 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

6 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

6 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

6 hours ago