होम / मीडिया फोरम / तस्वीरों में देखें: IIMC ने किया अपने पूर्व स्टूडेंट्स का सम्मान
तस्वीरों में देखें: IIMC ने किया अपने पूर्व स्टूडेंट्स का सम्मान
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी (दिल्ली) में शिक्षक बने पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पत्रकारिता, जनसंपर्क और विज्ञापन के क्षेत्र के बेहतर काम करने वाले कई पूर्व छात्रों को इम्का अवॉर्ड 2017 भी दिया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी (दिल्ली) में शिक्षक बने पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पत्रकारिता, जनसंपर्क और विज्ञापन के क्षेत्र के बेहतर काम करने वाले कई पूर्व छात्रों को इम्का अवॉर्ड 2017 भी दिया गया।
आईआईएमसी एलुम्नाई एसोसिएशन (इम्का) का सालाना मिलन समारोह ‘इफको कनेक्शन्स 2017’ की शुरुआत हाल ही में दिल्ली में की गई, जिसका समापन 23 अप्रैल, 2017 को कोलकाता में होगा। इस बीच देश के 11 राज्यों में पूर्व छात्रों के मिलन का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि बीते साल यह देश के आठ प्रमुख शहरों में आयोजित किया गया था।
वहीं दिल्ली में हाल ही में आयोजित एक समारोह में आईआईएमसी एलुम्नाई असोसिएशन अवॉर्ड्स 2017 के विजेताओं को संस्थान के डायरेक्टर जनरल (डीजी) केजी सुरेश, एडीजी मयंक अग्रवाल, जूरी प्रमुख प्रो. जयश्री जेठवानी, जूरी के सदस्य अंशु गुप्ता और सुप्रिय प्रसाद ने पुरस्कार दिया। प्रो. जयश्री जेठवानी की अध्यक्षता और सिमरत गुलाटी के संयोजन में 11 सदस्यीय जूरी ने अवॉर्ड्स के पहले सीजन के विजेताओं का चयन किया जिन्हें अवॉर्ड में ट्रॉफी और प्रमाण पत्र के साथ 21 हजार से लेकर 51 हजार तक का नकद पुरस्कार दिया गया।
हॉन्गकॉन्ग के आलोक गुप्ता को एग्रीकल्चर रिपोर्टिंग, दिल्ली के गौतम दास को डेवलपमेंटल रिपोर्टिंग, भुवनेश्वर के प्रबीर कुमार प्रधान को इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग, हैदराबाद के टीएस सुधीर को पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, दिल्ली के प्रियरंजन झा को प्रिंट प्रॉडक्शन, दिल्ली के अनुराग श्रीवास्तव को ब्रॉडकास्ट प्रॉडक्शन, बेंगलुरू की मोक्षा श्रीवास्तव को डिजिटल प्रॉडक्शन और दिल्ली के फरहान खान को एडवर्टाइजिंग कैटेगरी में 2017 का ईमका अवॉर्ड दिया गया।
इफको कनेक्शन्स 2017 के दिल्ली मीट में ईमका अवॉर्ड्स के बाद हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रमा के संयोजन में कैंपस वाले टीचर्स थीम के तहत देश भर के 62 ऐसे शिक्षकों का सम्मान किया गया जो आईआईएमसी के एलुम्नाई हैं और इस समय अध्यापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
सम्मानित होने वाले एलुम्नाई शिक्षकों में गीता बामजई, अशोक ओगरा, प्रदीप मल्लिक, रमा, मनोज दयाल, शंभूनाथ सिंह, देवलिन रॉय, वर्तिका नंदा, पंकज पुष्कर, देवव्रत सिंह, श्वेता सिंह, अमिय मोहन, ज्योति प्रकाश महापात्रा, जया द्रोण, तनुश्री, स्वदेश सिंह, राहुल कुमार, राजेश कुमार शामिल थे।
ईमका के अध्यक्ष सुरेश कुमार वशिष्ठ ने अपने भाषण में अगले साल से ईमका अवॉर्ड का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया। मीट के मुख्य आयोजनकर्ता कल्याण रंजन ने एलुम्नाई मीट में लोगों का स्वागत किया जबकि महासचिव मिहिर रंजन ने सालाना रिपोर्ट पेश किया। कोषाध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने साल भर के आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। मंच संचालन जया द्रोण और पूजा मिश्रा ने किया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स