होम / मीडिया फोरम / तरुण तेजपाल को कुछ यूं मिली राहत...

तरुण तेजपाल को कुछ यूं मिली राहत...

अपनी सहकर्मी से यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे ‘तहलका’ के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

अपनी सहकर्मी से यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे ‘तहलका’ के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने गोवा में चल रहे मुकदमे की सुनवाई पर लगी रोक को तीन हफ्ते और बढ़ा दिया है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान गोवा सरकार द्वारा मुकदमे की सुनवाई टालने की अपील के बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया है।

तरुण तेजपाल ने गोवा में अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे को रद्द करने की मांग की है। इस मामले में नौ अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल को कोई भी अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। इसके अलावा ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया था। 26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एल नागेश्वर राव ने खुद को इस सुनवाई से अलग कर लिया था।

इससे पहले छह दिसंबर, 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि यौन शोषण मामले में तरुण तेजपाल के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई गोवा की निचली अदालत में जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट को तरुण तेजपाल की याचिका पर तीन महीने के अंदर फैसला करने का आदेश दिया था।

गौरतलब है कि तरुण तेजपाल पर उनकी ही महिला सहकर्मी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। सहकर्मी का आरोप है कि नवंबर 2013 में तरुण ने गोवा के एक होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया था।


टैग्स तरुण तेजपाल
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

5 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

8 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

9 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

23 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

11 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

8 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

12 hours ago