होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मशहूर लेखक
नहीं रहे लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मशहूर लेखक
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">लोकप्रिय हास्य लेखक व नाटककार तारक मेहता का निधन हो गया। वे 87 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 2015 में उनको पद्मश्री से नवाजा गया था।</p> <p style="text-align: justify;">बता दें कि सब टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
लोकप्रिय हास्य लेखक व नाटककार तारक मेहता का निधन हो गया। वे 87 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 2015 में उनको पद्मश्री से नवाजा गया था।
बता दें कि सब टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दरअसल, मशहूर लेखक, पद्मश्री तारक मेहता के इसी नाम के गुजराती नाटक 'दुनिया ने ऊंधा चश्मा' पर आधारित है।
तारक मेहता गुजराती रंगमंच का बड़ा नाम थे और कई मशहूर कॉमेडी नाटकों व कहानियों को गुजराती में पेश कर चुके हैं। वह कॉलम भी लिखते रहे हैं जिसकी शुरुआत उन्होंने 1971 में चित्रलेखा से की थी। बीते वर्षों में उनकी 80 किताबें बाजार में आ चुकी हैं। वें कई प्रकार के हास्य कहानी आदि का गुजराती में अनुवाद कर चुके है।
साल 2008 में असित कुमार मोदी ने उनके लेख ‘दुनिया ने ओंधा चश्मा’ की कहानी पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बनाया, जो सब टीवी पर प्रसारित होता है। इस शो में तारक मेहता का किरदार लेखक और कॉमेडियन शैलेश लोधा निभा रहे हैं। यह हास्य टेलिविजन शो आज घर-घर में लोकप्रिय है।
तारक मेहता के निधन की जानकारी मिलते ही उनके चाहने वाले गमगीन हो गए। इन लोगों ने श्रद्धाभाव से तारक मेहता का स्मरण किया।
अभिनेता परेश रावल ने भी उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया -
Extremely saddened by the passing away of Shri Tarak Mehta ...a great humorist in any language! RIP Mehta Saheb.
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) March 1, 2017
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स