होम / मीडिया फोरम / मारे गए पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी की याचिका पर SC का बड़ा फैसला...
मारे गए पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी की याचिका पर SC का बड़ा फैसला...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_35134" align="alignright" width="248"] दिवंगत पत्रकार राजदेव रंजन और उनकी पत्नी आशा रंजन[/caption]
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
[caption id="attachment_35134" align="alignright" width="248"]
हिन्दुस्तान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामले आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। शहाबुद्दीन अब तिहाड़ जेल शिफ्ट होंगे। शहाबुद्दीन को सिवान जेल से तिहाड़ जेल भेजने की मांग करने वाली दो याचिकाओं पर सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ये फैसला सुनाया।
पत्रकार राजदेव रंजन की विधवा आशा रंजन और बहुचर्चित तेजाब कांड में तीन बेटो को गंवाने वाले सिवान के चंद्रेश्वर प्रसाद ने शहाबुद्दीन से अपनी जान का खतरा बताते हुए अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट से उनको तिहाड़ जेल (दिल्ली) भेजने का आग्रह किया था। इससे पहले पिछले साल 30 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के फैसले को पलटते हुए जमानत रद्द करते हुए शहाबुद्दीन को वापस जेल भेज दिया था।
हालांकि शहाबबुद्दीन ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उन पर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। मीडिया ने उनके मामले को बड़ा तूल दिया है। अगर उनको तिहाड़ जेल ट्रान्सफर करेंगे तो उनके अधिकारों का हनन होगा।
सीबीआई, शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल भेजने पर अपनी सहमति जता चुकी है। वहीं सरकार भी कह चुकी है कि शहाबुद्दीन को कहीं के भी जेल में रखने पर उसे कोई आपत्ति नहीं है। पूर्व सांसद शहाबुद्दीन फिलहाल बिहार के सिवान जेल में बंद हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स