होम / मीडिया फोरम / पत्रकार को परेशान करने पर सेना का मेजर, दो सैनिक गिरफ्तार
पत्रकार को परेशान करने पर सेना का मेजर, दो सैनिक गिरफ्तार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। साल 2008 में एक वरिष्ठ पत्रकार का कथित तौर पर अपहरण करने के मामले में श्रीलंकाई सेना के एक मेजर और दो सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। मामला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो का है। मई, 2008 में ‘संडे टाइम्स’ क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
साल 2008 में एक वरिष्ठ पत्रकार का कथित तौर पर अपहरण करने के मामले में श्रीलंकाई सेना के एक मेजर और दो सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है।
मामला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो का है। मई, 2008 में ‘संडे टाइम्स’ के एक वरिष्ठ पत्रकार कीथ नोयाहर का अपहरण उस समय किया गया था, जव वे अपना ऑफिस से घर वापस लौट रहे थे। लेकिन काफी मारपीट के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, जिसके बाद उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था और उसके बाद उन्होंने श्रीलंका छोड़ दिया था।
पुलिस के मुताबिक, पत्रकार नोयाहर के कथित अपहरण के लिए सेना के एक मेजर और दो सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है।
यह हमला पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के शासन में पत्रकारों के खिलाफ किए गए हाई-प्रोफाइल हमलों में से एक था। राजपक्षे के शासन में श्रीलका को पत्रकारिता के लिहाज से सबसे खराब देशों में नंबर एक माना जाता था।
राजपक्षे के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति बने मैत्रिपाला सिरीसेना ने पूर्व राष्ट्रपति के शासनकाल में उत्पीड़ित मीडियाकर्मियों पर हुए हमलों की नए सिरे से जांच शुरू करने का संकल्प लिया था।
इन जांचों में श्रीलंका के हाई प्रोफाइल पत्रकार लासंथा विक्रमतुंगा की हत्या का मामला भी शामिल है। विक्रमातुंगा राजपक्षे के शासन के आलोचक थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स