होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार वर्तिका नंदा की कोशिश लाई रंग, आगरा जेल को दिलाई एक नई पहचान...
वरिष्ठ पत्रकार वर्तिका नंदा की कोशिश लाई रंग, आगरा जेल को दिलाई एक नई पहचान...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जानी-मानी महिला पत्रकार वर्तिका नंदा आगरा केंद्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इस गाने पर आगरा जेल के 16 कैदी करीब 8 महीने से इस थीम सॉन्ग पर काम कर रहे थे। दिनेश कुमार गौड़ इस गीत का प्रमुख गायक हैं। ये सभी कैदी आजीवन कारावास पर हैं।
गाने के बोल अब– आशा और विश्वास की डोरी, तिनका तिनका ने है जोड़ी, बहारें बन जाएंगी गीत, बनेगा जीवन यह संगीत- जेल के बंदियों की जिंदगी से घुलने लगे हैं।
केंद्रीय कारागार आगरा के वरिष्ठ अधीक्षक एसएचएम रिजवी, जेलर लाल रत्नाकर सिंह, उप जेलर मनोज कुमार और करुणेश कुमारी के सहयोग से इस गाने को अंतिम रूप दिया गया है।
तिनका तिनका आगरा के थीम सांग की अगली कड़ी तिनका तिनका आगरा शीर्षक से आने वाली किताब होगी, जिसमें बड़ी तादाद में बंदियों ने अपनी कविताएं लिखी हैं।
यह गाना तिनका तिनका प्रोजेक्ट की संस्थापक जेल सुधार विशेषज्ञ वर्तिका नन्दा की नई पहल है। इससे पहले वर्तिका नंदा का लिखा गाना ‘तिनका-तिनका डासना’ उत्तर प्रदेश की डासना जेल का थीम सॉन्ग बना था और ‘तिनका-तिनका तिहाड़’ दिल्ली की तिहाड़ जेल का। हालांकि इस बार वर्तिका के आग्रह पर आगरा के गाने को बंदियों ने ही लिखा है और यह तिनका सीरीज का एक बड़ा हिस्सा बनेगा।
अपराधों पर जागरुकता लाने के लिए वे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से 2014 में स्त्री-शक्ति पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स