होम / मीडिया फोरम / गलत सूचना देने पर 3 मीडिया मालिक समेत 6 पत्रकार गिरफ्तार
गलत सूचना देने पर 3 मीडिया मालिक समेत 6 पत्रकार गिरफ्तार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पश्चिमी अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट में तीन मीडिया मालिकों समेत छह पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल इन पर सुरक्षाबलों के विद्रोह के बारे में ‘गलत सूचना फैलाने’ का आरोप है। मीडिया को यह जानकारी उनके समाचार पत्रों और लोक अभियोजकों ने दी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पश्चिमी अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट में तीन मीडिया मालिकों समेत छह पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल इन पर सुरक्षाबलों के विद्रोह के बारे में ‘गलत सूचना फैलाने’ का आरोप है। मीडिया को यह जानकारी उनके समाचार पत्रों और लोक अभियोजकों ने दी।
लोक अभियोजक प्रसारण ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा, ‘सेना द्वारा हाल ही में उठाए गए कदमों के संबंध में हमें पता चला कि कुछ मीडिया संगठन सैनिकों को विद्रोह के लिए बढ़ावा देने के वास्ते गलत सूचना फैला रहे हैं।’
अभियोजक ने बताया कि पत्रकारों से कथित गलत सूचना फैलाने के लिए ‘उनकी जवाबदेही का पता लगाने’ के लिए पूछताछ की जाएगी।
गौरतलब है कि हाल ही के हफ्तों में आइवरी कोस्ट में सुरक्षाबलों ने वेतन को लेकर विद्रोह किया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स