होम / मीडिया फोरम / दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार विश्वास कुमार
दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार विश्वास कुमार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार विश्वास कुमार का शनिवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय बीमार चल रहे थे और उनका उपचार सवाईमानसिंह अस्पताल में चल रहा था, जहां शनिवार सुबह उनका निधन हो गया। उनकी निधन की खबर से
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार विश्वास कुमार का शनिवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय बीमार चल रहे थे और उनका उपचार सवाईमानसिंह अस्पताल में चल रहा था, जहां शनिवार सुबह उनका निधन हो गया।
उनकी निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
विश्वास कुमार की गिनती राजस्थान के पत्रकारिता जगत के उन चुनिंदा पत्रकारों में की जाती है, जिनकी कलम ने न केवल समाज को नई दिशा दी बल्कि राजनीति व नौकरशाही को भी समय समय पर चेताते रहे। उन्होंने लंबे समय तक ‘राजस्थान पत्रिका’ में अपना योगदान दिया।
उन्होंने अपनी पत्रकारिता के दौरान राजस्थान के बड़े अखबारों को अपनी कलम से समृद्ध किया। उन्होंने लंबे समय तक प्रमुख अखबारों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उन्होंने कुछ समय एक दैनिक पत्र का संपादन-प्रकाशन भी किया। वे पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी रहे। इसके साथ ही वे बिजली कम्पनियों के सलाहकार भी रहे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स