होम / मीडिया फोरम / शिक्षक दिवस पर वरिष्ठ पत्रकारों को मिला बड़ा सम्‍मान

शिक्षक दिवस पर वरिष्ठ पत्रकारों को मिला बड़ा सम्‍मान

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षाविद और मीडियाकर्मियों को डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो।।
पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. एस राधाकृष्णन की 131वीं जयंती पर  अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ की तरफ से डॉ. एस राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक एवं नेशनल मीडिया नेटवर्क सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें इंडिया न्यूज के प्रड्यूसर दिनेश कांडपाल, न्यूज नेशन' के एंकर अंजीत श्रीवास्तव, जागरण डॉट कॉम के दिग्पाल सिंह,  ज़ी हिंदुस्तान की सीनियर प्रोड्यूसर और एंकर सबीना तामंग देशमुख, अमर उजाला डॉट कॉम के अनंत पालीवाल समेत 12 पत्रकारों को पत्रकारिता में अपने योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

अंजीत श्रीवास्तव कई वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है।  अंजीत श्रीवास्तव वर्ष 2013 में उत्तराखंड में आई आपदा को लेकर भी ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग कर चुके हैं और वहां की जमीनी हक़ीक़त को उजागर कर चुके हैं। अंजीत 7 वर्षों से मीडिया में कार्यरत हैं और न्यूज़ नेशन समूह के साथ 4 साल से जुड़े  हुए हैं। पिछले उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान कवरेज के लिए भी अंजीत  की एंकरिंग और रिपोर्टिंग को लेकर युवाओं के बीच काफी सराहना मिली थी।

वहीं, सबीना पिछले 13 सालों से पत्रकारिता में हैं, एक लोकल न्यूज़ पेपर से careeer की शुरुआत करते हुए अब तक सुदर्शन, लाइव इंडिया, श्री न्यूज़ और अब ज़ी मीडिया के नेशनल चैनल ज़ी हिन्दुस्तान का हिस्सा हैं, इन 13 सालों के दौरान एंकरिंग के अलावा कई बेहतरीन रिपोर्ट्स भी सामने रखी, जिनमें से जम्मू के सांबा सेक्टर में बीएसएफ के साथ 'एक दीया जवानों के नाम' और 'एक राखी सैनिक के नाम; प्रमुख रहे। हाल ही रिलीज़ हुई फ़िल्म 'जीनियस' में भी सबीना तामंग देशमुख ने एक न्यूज़ एंकर के किरदार को निभाया। टीवी पर उनकी डिबेट शो के दौरान हुए मौलाना थप्पड़कांड की एंकर होने के नाते सराहना और आलोचना दोनों का ही सामना करना पड़ा।

कार्यक्रम की झलकियां...







टैग्स
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

5 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

9 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

23 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

12 hours ago