होम / मीडिया फोरम / रेडियो में भी स्थिति अच्छी नहीं, घट गया वेतन, 6 महीने से है पेंडिंग

रेडियो में भी स्थिति अच्छी नहीं, घट गया वेतन, 6 महीने से है पेंडिंग

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘रेडियो कश्मीर, श्रीनगर’ (Radio Kashmir Srinagar) की न्यूज यूनिट के अस्थायी कर्मचारियों (casual employees) ने आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले छह महीने से भुगतान नहीं किया गया है। यहां सिर्फ तीन स्थायी (perma

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘रेडियो कश्मीर, श्रीनगर’ (Radio Kashmir Srinagar) की न्यूज यूनिट के अस्थायी कर्मचारियों (casual employees) ने आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले छह महीने से भुगतान नहीं किया गया है। यहां सिर्फ तीन स्थायी (permanent) कर्मचारी हैं जबकि अस्थायी कर्मचारियों की संख्या 100 से ज्यादा है।

इन कर्मचारियों का कहना है कि एक तो उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है, वहीं प्रबंधन द्वारा इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही है कि न्यूज यूनिट को दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा है जैसे 90 के दशक में किया गया था, जब घाटी में आतंकवाद चरम पर था।

नाम न छापने की शर्त पर एक अन्य कर्मचारी ने बताया, ‘प्रबंधन द्वारा फैलाई जा रही खबरों को इस वजह से और मजबूती मिल रही है कि पिछले छह महीने से तमाम गुहार लगाने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है। पिछले 15 साल से इ‍तनी कठिन परिस्थितियों में अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टेशन को चलाने के बावजूद हमें नजरअंदाज किया जा रहा है।’

कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो दशक में ऐसा पहली बार हुआ है जब इस तरह की स्थिति सामने आई है। हालांकि न्यूज यूनिट को दिल्ली शिफ्ट करने के संकेत दो साल पहले ही मिलने लगे थे जब तत्कालीन रीजनल न्यूज यूनिट हेड ने बिना किसी कारण के नौ लोगों को हटा दिया गया था। इसके बाद दो प्रोग्राम उद्घोषकों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। ये लोग यहां 1993 से कार्य कर रहे थे।

आरोप है कि बिना किसी सूचना के उर्दू और कश्मीर भाषा के अलावा अन्य न्यूज रीडर्स के पारिश्रमिक में भी कटौती की गई है। पहले जहां यह 1600 रुपये था, जिसे घटाकर अब 1100 रुपये कर दिया गया है। हालांकि तत्कालीन रीजनल न्यूज यूनिट हेड का कहना है कि न्यूज यूनिट को दिल्ली स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है और यह सिर्फ अफवाह फैलाई जा रही है। उनका कहना है कि दिल्ली से फंड मिलने में थोड़ी देरी हो रही है, जिस वजह से ही भुगतान रुका हुआ है। इस दिशा में बातचीत चल रही है। वहीं नौ कर्मचारियों को हटाने के संबंध में उनका कहना था कि जब दिल्ली से फंड मिला था तो यहां स्टाफ की भर्ती की गई थी। अब अतिरिक्त स्टाफ को हटाया जा रहा है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

5 hours ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 day ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

2 days ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

3 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

5 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

5 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

5 hours ago