होम / मीडिया फोरम / नही रहे पत्रकारिता के युगपुरुष पं. धर्मशील चतुर्वेदी

नही रहे पत्रकारिता के युगपुरुष पं. धर्मशील चतुर्वेदी

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जाने माने साहित्यकार और पत्रकारिता के युगपुरुष पं. धर्मशील चतुर्वेदी अब हमारे बीच नहीं रहे। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में उनका निधन हो गया। फेफड़े में संक्रमण के चलते पांच दिन पहले उन्हें बीएचयू के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह 83

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

जाने माने साहित्यकार और पत्रकारिता के युगपुरुष पं. धर्मशील चतुर्वेदी अब हमारे बीच नहीं रहे। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में उनका निधन हो गया। फेफड़े में संक्रमण के चलते पांच दिन पहले उन्हें बीएचयू के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह 83 वर्ष के थे।

निधन की जानकारी मिलने के बाद काशी के साहित्यकारों, पत्रकारों और संस्कृति कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार रविवार की सुबह नौ बजे मणिकर्णिका श्मशान घाट पर हुआ।

उनके दो पुत्र विक्रम शील चतुर्वेदी और विवेकशील चतुर्वेदी और एक पुत्री मनीषा हैं।

पंडित धर्मशील चतुर्वेदी काशी की सभ्यता, संस्कृति और कला को जीवन भर निभाते रहे। पंडित जी अक्खड़ बनारसी थे, लिहाजा कहीं भी अगर काशी को लेकर अवमानना नजर आती थी तो वो अपने शब्द तर्क लेकर खड़े हो जाते थे। फिर चाहे वो बनारस की अड़ी हो या फिर कोई कवि सम्मलेन या साहित्यिक गोष्ठी। उनका अक्खड़पन हर जगह अपनी काशी के सम्मान के लिए किसी से भी दो-दो हाथ करता नजर आता था।

सिर्फ यही नहीं, धर्मशील चतुर्वेदी काशी के कण-कण से वाकिफ थे। जिस भी विधा का पन्ना कोई भी खोलता था, वहां उनकी के विद्धवता का हस्ताक्षर जरूर नजर आते थे।

वे विख्यात लेखक होने के अलावा सफल व्यंगकार और स्तंभकार भी थे। उन्होंने काशी के कई पर्वो पर लेख लिखा है। उन्हें हास्य कविताएं और कहानियां लिखना भी उनका शौक था। उन्‍होंने वकालत भी की, तो एक मुकाम तक पहुंचायी। कहते है उन्होंने जिस मुकदमें की पैरवी की तो हारे नहीं और अपनी दलीलों से मुअक्कील को इंसाफ दिलाई। खास यह है कि वह न केवल हास्य व्यंग्य लिखते थे, बल्कि तमाम कवि सम्मेलनों में अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध भी कर देते थे। वह अपने मस्तमौला और खाटी बनारसी अंदाज के लिए जाने जाते थे।

काशी का कवि सम्मलेन उनकी अध्यक्षता और ठहाके के बिना सूना नजर आता था। जिस भी मंच पर वो रहते थे, उनके दाद देने के अंदाज और ठहाके भर से महफ़िल में जान आ जाती थी। इतना ही नहीं, वो काशी के कवि सम्मेलनों की परंपरा के ध्वजवाहक भी थे। आज के बदलते परिवेश की तमाम चुनौतियों के बीच उसी अल्लहड़पन के साथ वे महालंठ सम्मलेन, महामूर्ख सम्मलेन, उलूक महोत्सव जैसे कार्यक्रमो को जीवित किए हुए थे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

12 hours ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 day ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

2 days ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

3 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

12 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

12 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

12 hours ago