होम / मीडिया फोरम / लेखकों के लिए पुरस्कार जीतने का सुनहरा मौका
लेखकों के लिए पुरस्कार जीतने का सुनहरा मौका
ऑनलाइन पत्रिका ‘रचनाकार’ ने लघुकथा लेखन पुरस्कार के लिए रचनाएं...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
ऑनलाइन पत्रिका ‘रचनाकार’ ने लघुकथा लेखन पुरस्कार के लिए रचनाएं आमंत्रित की हैं। संपादक/निर्णायक मंडल द्वारा चयनित रचनाओं के लिए कुल 21 हजार रुपए के 10 पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं, जो कुछ विशेष परिस्थितियों में बदले जा सकते हैं। इसके अलावा उपहारस्वरूप पुस्तकें दी जाएंगी।
प्रथम पुरस्कार के तहत 5000 रुपए दिए जाएंगे। तीन-तीन हजार रुपए के दो पुरस्कार रखे गए हैं, जबकि तृतीय पुरस्कार के तहत तीन लोगों को दो-दो हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा विशेष पुरस्कार के तहत चार लोगों को एक-एक हजार रुपए दिए जाएंगे।
नियम व शर्तों के लिए आप http://www.rachanakar.org/2018/10/2019.html पर क्लिक कर सकते हैं-
टैग्स