होम / मीडिया फोरम / 'जाटों को मुआवजा देने वाली सरकार पत्रकारों को भी मुआवजा दे...'

'जाटों को मुआवजा देने वाली सरकार पत्रकारों को भी मुआवजा दे...'

'हरियाणा सर्वजन पार्टी के संस्थापक रोशन लाल आर्य ने जाटों के उग्र होते आंदोलन को लेकर हरियाणा में न केवल राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है, बल्कि उन्होंने ऐसे जाटों पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाए जाने की भी वकालत की है, जिन्होंने फिर पुलिस और पत्रकारों पर हमला किया है। आर्य ने कहा कि जाटों ने फिर तोड़-फोड़ और पुलिस व पत्रकारों पर हमल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

'हरियाणा सर्वजन पार्टी के संस्थापक रोशन लाल आर्य ने जाटों के उग्र होते आंदोलन को लेकर हरियाणा में न केवल राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है, बल्कि उन्होंने ऐसे जाटों पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाए जाने की भी वकालत की है, जिन्होंने फिर पुलिस और पत्रकारों पर हमला किया है। आर्य ने कहा कि जाटों ने फिर तोड़-फोड़ और पुलिस व पत्रकारों पर हमला किया है तो यह सरकार की नाकामी है। ऐसे लोगों पर रासुका लगाया जाना चाहिए और हरियाणा की मनोहर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जब जाटों को मुआवजा दे रही है तो पत्रकारों को भी मुआवजा दे। राज्य की मनोहर सरकार अपने कर्तव्य का निर्वहन न कर जाटों के सामने घुटने टेक रही है और उसे बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। यहां बता दें कि शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है। हालांकि इस कड़ी में समिति ने अपनी मांगों को लेकर 20 मार्च को दिल्ली घेराव करने का फैसला किया था, जिसे जाटों हरियाणा सरकार से रविवार को हुई एक बैठक के बाद, फिलहाल 15 दिनों के लिए टाल दिया गया है, जबकि जाटों का सांकेतिक धरना जारी रहेगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

15 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

1 day ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

2 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

15 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago