होम / मीडिया फोरम / राष्ट्रपति बोले- पूरी मीडिया नहीं है लोगों की दुश्मन, बल्कि ये है...

राष्ट्रपति बोले- पूरी मीडिया नहीं है लोगों की दुश्मन, बल्कि ये है...

पूरी मीडिया नहीं बल्कि ‘फर्जी खबरें’ लोगों की दुश्मन है और मीडिया का बड़ा हिस्सा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा से अपने मीडिया विरोधी रवैये को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने कई बार मीडिया को आड़े हाथों लिया है, लेकिन इस बार उन्होंने पूरी मीडिया को लोगों का दुश्मन नहीं बताया बल्कि किसी और को बताया है।

उन्होंने कहा है कि पूरी मीडिया नहीं बल्कि ‘फर्जी खबरें’ लोगों की दुश्मन है और मीडिया का बड़ा हिस्सा फर्जी खबरें दिखाता है। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से मीडिया के प्रति ट्रंप का रुख आलोचनात्मक रहा है।

ट्रंप का यह बयान इवांका के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वे मीडिया को लोगों का दुश्मन नहीं मानती। एक इवेंट के दौरान, पिता ट्रंप द्वारा हमेशा मीडिया को लोगों का दुश्मन बताए जाने के संबंध में सवाल पूछे जाने पर इवांका ने यह जवाब दिया कि नहीं, मुझे नहीं लगता कि मीडिया लोगों का दुश्मन है।

इवांका ने कहा था, मेरे बारे में काफी कुछ लिखा गया है, और मैं जानती हूं कि उसमें सबकुछ सच नहीं है। ऐसे में मुझे समझ आता है कि लोग चिंतित क्यों होते हैं और वह ऐसा क्यों समझते हैं कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

इस टिप्पणी के बाद माना जा रहा था कि इस संबंध में पिता-पुत्री के विचार अलग-अलग हैं हालांकि, कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने ट्वीट कर इसे स्पष्ट किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया है, ‘उन्होंने मेरी बेटी इवांका से पूछा कि मीडिया लोगों का दुश्मन है या नहीं। उसने बिलकुल सही कहा, नहीं। फर्जी खबरें लोगों की दुश्मन है जो मीडिया के बड़े हिस्से द्वारा दिखाई जाती हैं।'

 


टैग्स मीडिया फेक न्यूज डोनाल्ड ट्रंप
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

20 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

20 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

21 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

21 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

21 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago