होम / मीडिया फोरम / अब इस हिन्दी बेवपोर्टल से जुड़े ‘BCCI’ के पूर्व मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा
अब इस हिन्दी बेवपोर्टल से जुड़े ‘BCCI’ के पूर्व मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा अब हिन्दी वेबपोर्टल ‘द क्विंट’ (The Quint) से बतौर क्रिकेट एनॉलिस्ट (cricket analyst) जुड़ गए हैं। निशांत अरोड़ा काफी समय से मीडिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा अब हिन्दी वेबपोर्टल ‘द क्विंट’ (The Quint) से बतौर क्रिकेट एनॉलिस्ट (cricket analyst) जुड़ गए हैं। निशांत अरोड़ा काफी समय से मीडिया में कार्यरत हैं और युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों के साथ काम कर चुके हैं। वह ‘टीवी टुडे’ में प्रिंसिपल क्रिकेट करेसपॉन्डेंट के अलावा डिप्टी स्पोर्ट्स एडिटर भी रह चुके हैं।
इसके अलावा वह ‘सीएनएल-आईबीएन’ में क्रिकेट एडिटर के अलावा ‘एनडीटीवी’ के साथ भी बतौर सीनियर क्रिकेट करेस्पॉन्डेंट के रूप में काम कर चुके हैं। वर्ष 1999 से 2000 के बीच आगरा में हिन्दी दैनिक ‘अमर उजाला’ से इंटर्नशिप करने वाले निशांत अरोड़ा ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ और ‘स्टार इंडिया’ के साथ भी काम कर चुके हैं।
गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व अरोड़ा पर भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम की खुफिया खबरें बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर तक पहुंचाने का आरोप लगा था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की कमिटी ने अरोड़ा को उनके पद से हटा दिया था। हालांकि अरोड़ा ने खुद पर लगे इस आरोप को खारिज किया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स