होम / मीडिया फोरम / ‘न्यूज18 इंडिया’ लाया 100 घंटे की ये महाकवरेज...
‘न्यूज18 इंडिया’ लाया 100 घंटे की ये महाकवरेज...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव समाप्त होने वाले हैं, ऐसे में ‘न्यूज18 इंडिया’ लाया है 100 घंटे की महाकवरेज। यह कवरेज 7 मार्च को शाम 7 बजे से शुरू हो गई है, और मतगणना वाले दिन यानी 11 मार्च तक लगातार जारी रहेगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव समाप्त होने वाले हैं, ऐसे में ‘न्यूज18 इंडिया’ लाया है 100 घंटे की महाकवरेज। यह कवरेज 7 मार्च को शाम 7 बजे से शुरू हो गई है, और मतगणना वाले दिन यानी 11 मार्च तक लगातार जारी रहेगी।
पांच राज्यों में सभी राजनीतिक पार्टियों की साख दांव पर लगी हुई है। इन चुनावों के परिणाम देश की राजनीति पर व्यापक असर छोड़ेंगे। इसी पृष्ठभूमि को देखते हुए, ‘न्यूज18 इंडिया’ इन चुनावों पर अपने विस्तृत विश्लेषण और रिपोर्ट के साथ 100 घंटें की नॉन-स्टॉप कवरेज लाया है।
इस प्रोग्रामिंग लाइन-अप में एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज, स्पेशल डिबेट्स, पोलिंग डे कवरेज, एग्जिट पोल, चौपाल, ट्रैवेलॉग, डॉक्युमेनट्रीज, हास्य कवि सम्मेलन और लाइव काउंटिंग डे कवरेज का रोचक मिश्रण शामिल होगा। साथ ही 11 मार्च को चुनाव के परिणामों की घोषणा तक देश के शीर्ष राजनीतिक गुरुओं की टीम विभिन्न घटनाओं का विश्लेषण और अवलोकन करेगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स