होम / मीडिया फोरम / पंकज पचौरी के ‘Go News’ के नाम हो सकती है ये उपलब्धि...
पंकज पचौरी के ‘Go News’ के नाम हो सकती है ये उपलब्धि...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जाने-माने टीवी पत्रकार पंकज पचौरी का न्यूज वेंचर ‘गो न्यूज’ (GoNews) जल्द ही शुरू होने वाला है। इस वेंचर की टैगलाइन ‘नई नजर, असली खबर, मोबाइल पर’ (new outlook, real news, on mobile phones) ही यह बताने के
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जाने-माने टीवी पत्रकार पंकज पचौरी का न्यूज वेंचर ‘गो न्यूज’ (GoNews) जल्द ही शुरू होने वाला है। इस वेंचर की टैगलाइन ‘नई नजर, असली खबर, मोबाइल पर’ (new outlook, real news, on mobile phones) ही यह बताने के लिए काफी है कि इसमें पंकज पचौरी ने अपने विजन को किस रूप में रखा है।
हैंड हेल्ड डिवाइस (hand-held devices) पर एप आधारित इस सेवा के लिए पचौरी ने न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (NBA) की मेंबरशिप के लिए आवेदन किया है। हालांकि इसे अभी अप्रूवल नहीं मिला है लेकिन माना जा रहा है कि यह पहला ऐसा डिजिटल न्यूज प्रोवाइडर होगा जो स्वेच्छा से NBA के सेल्फ रेगुलेटरी कोड (self-regulatory code) के दायरे में आना चाहता है।
इसका कारण यह बताया जा रहा है कि यह ऐसा न्यूज ब्रॉडकास्टर बनना चाहता है जो पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चले और अधिकांश टीवी न्यूज चैनलों पर हो रहे बेवजह के हो-हल्ले से अलग हटकर हो।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व संचार सलाहकार (former Communications Advisor) और एनडीटीवी (NDTV) में न्यूज एंकर रहे पचौरी इस न्यूज वेंचर अपने पहली डिजिटल एंटरप्रिन्योरशिप पारी की शुरुआत कर रहे हैं। इसके लिए पचौरी ने 40 प्रोफेशनल्स की टीम तैयार की है, जिसमें 10 एंकर और छह रिपोर्टर शामिल हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स