होम / मीडिया फोरम / 'Network18' और 'TV18' के लिए अच्छे नहीं रहे ये तीन महीने

'Network18' और 'TV18' के लिए अच्छे नहीं रहे ये तीन महीने

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘नेटवर्क18’ (Network18) ग्रुप की दो सूचीबद्ध कंपनियों (listed companies) के लिए 31 दिसंबर 2016 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के नतीजे ज्‍यादा अच्छे नहीं रहे हैं। ‘Network18’ की  सहायक कंपनी ‘टीवी18 ब्रॉडकास्‍ट

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘नेटवर्क18’ (Network18) ग्रुप की दो सूचीबद्ध कंपनियों (listed companies) के लिए 31 दिसंबर 2016 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के नतीजे ज्‍यादा अच्छे नहीं रहे हैं। ‘Network18’ की  सहायक कंपनी ‘टीवी18 ब्रॉडकास्‍ट लिमिटेड’ (TV18 Broadcast Limited) ने इस तिमाही के दौरान 19.7 करोड़ रुपये के कुल प्रॉफिट (after taxes, minority interest and share of profit of joint venture and associate) की घोषणा की है। लेकिन यदि पिछले वित्तीय वर्ष के तीसरी तिमाही के नतीजों से इसकी तुलना करें तो इसमें 65 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आई है। क्योंकि उस समय इसका कुल प्रॉफिट 84.9 करोड़ रुपये था। इस प्रकार इसके नेट प्रॉफिट में 76.79 प्रतिशत की कमी आई है।

यदि हम इस ग्रुप की होल्डिंग कंपनी ‘नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड’ (Network18 Media & Investments Limited) की बात करें तो इस वर्ष तीसरी तिमाही के नतीजे अच्छे नहीं रहे हैं और इसे 79.79 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यदि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान इसी तिमाही की बात करें तो इसका प्रॉफिट  50.36 करोड़ रुपये था।

 टीवी18 की इनकम और खर्चों में हुई बढ़ोतरी (Income and expenses grew at TV18)

टीवी18 के इन निराशाजनक वित्‍तीय प्रदर्शन के पीछे इनकम का कोई रोल नहीं रहा है। क्‍योंकि इसकी इनकम में तो मामूली वृद्धि हुई है और यह 247.7  करोड़ रुपये से 250 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि इस दौरान इसके खर्चों (expenses) में काफी बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां यह 207.5 करोड़ रुपये था, वह बढ़कर 232.5 करोड़ रुपये हो गया। बताया जाता है कि खर्चों में यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लाभ (employee benefits) , मूल्‍यह्रास (depreciation) और ऋणमुक्ति (amortisation) की वजह से हुई है हालांकि मार्केटिंग, डिस्‍ट्रीब्‍यूशन और प्रमोशनल कॉस्‍ट कम रखी गई थी।

तीसरी तिमाही के दौरान कर्मचारियों के लाभ (Employee benefit) 65.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 83.8 करोड़ रुपये हो गए जबकि मूल्‍यह्रास (depreciation) और ऋणमुक्ति (amortisation) खर्चे नौ करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग दो गुणा 17.2 करोड़़ रुपये हो गए। दूसरे कार्यों (other operations) से होने वाली इनकम भी इसमें सहायता नहीं कर सकी और यह 8.4 करोड़ से घटकर 4.7 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा कपनी की फाइनसें कॉस्‍ट भी 4.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 5.9 करोड़ रुपये हो गई और टैक्‍स खर्च (Tax expenses) भी बढकर 80 लाख रुपये से 6.1 करोड़ रुपये हो गए।

नेटवर्क18 के भी खर्चे बढ़े जबकि इनकम हुई कम (Network18’s expenses rose alongside decline in income)

31 दिसंबर 2015 को ‘Network18 Media & Investments Limited’ की इनकम उस तिमाही में 401.22  करोड़ रुपये थी। वित्‍तीय वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही (Q3 FY 17) में यह 30 करोड़ रुपये घटकर 372.80 करोड़ रुपये हो गई। इसी प्रकार कंपनी के खर्चे जहां पहले 379.37 करोड़ रुपये थे वह अब 26 करोड़ रुपये बढ़कर 405.18 करोड़ रुपये हो गए। कर्मचारियों से जुड़े खर्च भी  97.35 रुपये से 25 करोड़ बढ़कर 122.99 करोड़ रुपये हो गए।

 पहले के नतीजे (Post-Script)

दिसंबर 2015 में वित्तीय वर्ष के नौ महीनों की समाप्ति पर TV18 को 111.2 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। इस वित्तीय वर्ष में इसी अवधि के दौरान यह करीब 10 गुना घट गया और 10.7 करोड़ रुपये हो गया। 31 दिसंबर 2016 की समाप्ति पर वित्‍तीय वर्ष के नौ माह में Network18 को 196 करोड़ का नुकसान हुआ जबकि उससे पहले वित्तीय वर्ष के आखिर में इसका प्रॉफिट 54.03 करोड़ रुपये हो गया था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

7 hours ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 day ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

2 days ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

3 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

7 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

7 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

7 hours ago