होम / मीडिया फोरम / TRP की जंग में मदारी हो गए हैं चैनल और पत्रकार बन चुके हैं उनके ‘बंदर’

TRP की जंग में मदारी हो गए हैं चैनल और पत्रकार बन चुके हैं उनके ‘बंदर’

गाजियाबाद के निस्कोर्ट मीडिया कॉलेज में प्रेस स्वतंत्रता और मीडिया रेगुलेशन पर दो दिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

प्रेस की स्वतंत्रता एवं मीडिया का आत्मनियमन विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया संगोष्ठी का आयोजन निस्कार्ट मीडिया कॉलेज वैशाली गाजियाबाद और यूरेका पब्लिकेशन पुणे ने मिलकर किया। दीप प्रज्वलित करने के उपरांत राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि सच्चिदानंद जोशी को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार निस्कोर्ट मीडिया कॉलेज के डायरेक्टर डॉ जोश मुरिकिन ने देकर सम्मानित किया। जोशी ने कहा कि आज एक बहस जारी है कि न्यूज़ पेपर को न्यूज़ लिखनी चाहिए या व्यू लिखने चाहिए। आदर्श तौर पर दोनों अलग होने चाहिए। पर आज अखबार में न्यूज़ नहीं मिलती, बल्कि व्यूज़ ही छपे हुए हैं। टीवी की डिबेट सब्जी वाले के साथ होने वाली डिबेट से भी गई गुजरी हो चुकी है। सोशल मीडिया सबसे ज्यादा अनसोशल मीडिया बन चुका है और एक इंडस्ट्री में तब्दील हो चुका है। 

सीनियर एंकर एवं पत्रकार साक्षी जोशी ने कहा कि उन्हें हर पॉलिटिकल पार्टी की तरफ से बुरी तरह ट्रोल किया जाता है, क्योंकि कोई भी पार्टी प्रश्न पूछने वालों को पसन्द नहीं करती। आज भारत प्रेस स्वतंत्रता के क्षेत्र में विश्व में138 वें पायदान पर है। निसन्देह एक मजबूत लोकतांत्रिक देश के लिए यह एक असहज स्थिति है। पत्रकार होने की वजह से नहीं, बल्कि देश के नागरिक होने के नाते भी यह जिम्मेदारी ही नहीं अधिकार भी है कि किसी भी सरकार से जो अपने घोषणापत्र के वादे पूरे नहीं करती है, प्रश्न पूछे जाएं।


प्रिंसिपल डॉक्टर ऋतु दुबे तिवारी ने अपने संबोधन में मीडिया की अपरिमित शक्तियों को सकारात्मक रूप से उपयोग करने पर बल दिया। मीडिया के आत्मनियमन को भारत में प्रभावी ढंग से अपनाने के विभिन्न पक्षों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के पहले दिन 10 पेपर  मीडिया के विभिन्न विषयों पर  प्रस्तुत किये गए। डिवाइस मैकेनिज्म फॉर अलटरनेट मैथड्स ऑफ कंटेंट एवोल्यूशन' विषय से संबंधित कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसे मीडिया विशेषज्ञ व लेखक आशीष कौल (मुंबई) ने  कन्डक्ट किया

निस्कोर्ट मीडिया कॉलेज गाजियाबाद में प्रेस स्वतंत्रता और मीडिया रेगुलेशन पर दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का आखिरी दिन पैनल डिस्कशन से शुरू हुआ। इसमें डॉक्टर चारू लता सिंह, डीन इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज दिल्ली, अनिल पांडे, हर्षवर्धन त्रिपाठी और डॉ पंकज श्रीवास्तव उपस्थित रहे। पैनल को मॉडरेट मीडिया विशेषज्ञ एवं लेखक आशीष कॉल ने किया। अनिल पांडे ने कहा कि आज प्रेस काउंसिल नख-शिख दंत विहीन संस्था बन गई है। सूचना का प्रवाह पश्चिम की तरफ से होने की वजह से आज भी भारतीय मीडिया पाश्चात्य मीडिया पर सूचना के लिए निर्भर है। डॉक्टर चारू ने बताया कि मीडिया सेल्फ रेगुलेशन यदि खुद निर्धारित नहीं करेगी तो बाहरी दबाव के चलते रेगुलेशन होगा, जो मीडिया की स्वतंत्रता के लिए किसी भी प्रकार से उपर्युक्त नहीं है। पंकज श्रीवास्तव के अनुसार, जिस तरह दुकान न चलने पर डॉक्टर झाड़-फूंक और ताबीज नहीं बांट सकता, उसी तरह टीआरपी के नाम पर मीडिया स्तरहीन नहीं हो सकता। टीआरपी की जंग में चैनल मदारी हो गए हैं और पत्रकार उनके बंदर बन चुके हैं। टीवी पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने बताया कि प्रेस की स्वतंत्रता पर सबसे बड़ा खतरा सेलिब्रिटी पत्रकार हैं जिनकी वजह से न्यूज़ की सत्यता संकट में है। हर बात के लिए कोई खास एजेंडा छुपा हुआ है और सेलिब्रिटी पत्रकार उस एजेंडे पर काम कर रहे हैं। आशीष कॉल ने पैनल डिस्कशन का सफलतापूर्वक संचालन किया।

दूसरे सत्र में मुख्य संबोधन पंकज चतुर्वेदी द्वारा किया गया। दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और तमिलनाडु से आये शोधार्थी शिक्षकों एवं मीडियाकर्मियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। समापन समारोह में के.जी.सुरेश ने कहा कि आज  छात्र पत्रकारिता में अधकचरी जानकारी के साथ  फील्ड में आते हैं, ऐसे में इस तरह की स्तरहीनता की स्थिति स्वाभाविक है। ध्यान रखने की बात है कि स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी आती है। मीडिया को मजबूत बनाना है तो राजनीतिक पार्टियों को अपना चैनल लाकर मीडिया की स्वतंत्रता पर प्रश्नचिन्ह नहीं लगाना चाहिए। स्कूलों में सोशल मीडिया के उपयोग पर विस्तृत जानकारी देना भी जरूरी है तभी नागरिक सोशल मीडिया की शक्ति का सही उपयोग कर सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में के.जी. सुरेश को उनके मीडिया एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अप्रतिम योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड निस्कोर्ट मीडिया कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. जोस मुरिकिन और  यूरेका पब्लिकेशन मैनेजिंग के डायरेक्टर अभिषेक शुक्ला ने दिया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अंत में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ ऋतु दुबे तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 


टैग्स निस्कोर्ट मीडिया कॉलेज प्रेस स्वतंत्रता और मीडिया रेगुलेशन
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

10 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

15 hours ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

15 hours ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

12 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

12 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

12 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago