होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे पत्रकारिता के महानायक स्व. सुरेंद्र प्रताप सिंह के बड़े भाई नरेंद्र प्रताप सिंह
नहीं रहे पत्रकारिता के महानायक स्व. सुरेंद्र प्रताप सिंह के बड़े भाई नरेंद्र प्रताप सिंह
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के जाने-माने पत्रकार स्व. सुरेंद्र प्रताप सिंह के बड़े भाई नरेंद्र प्रताप सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। वे 71 साल के थे। 24 जनवरी की रात लगभग 12 बजे कोलकाता के श्यामनगर के गारुलिया में उनका निधन में हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के जाने-माने पत्रकार स्व. सुरेंद्र प्रताप सिंह के बड़े भाई नरेंद्र प्रताप सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। वे 71 साल के थे। 24 जनवरी की रात लगभग 12 बजे कोलकाता के श्यामनगर के गारुलिया में उनका निधन में हो गया।
निधन के समय उनके छोटे भाई सत्येंद्र प्रताप और छोटे बेटे अमिताभ सिंह थे। उनका जन्म अविभाजित बंगाल में हुआ था। वे स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह की सबसे बड़े संतान थे। उनके मंझले भाई सुरेंद्र प्रताप सिंह और छोटे भाई सत्येंद्र प्रताप सिंह पेशेवर पत्रकारिता में रह चुके हैं। मंझले भाई सुरेंद्र प्रताप सिंह का निधन 27 जून 1997 को ब्रेन हैमरेज की वजह से हुआ था। तब वे हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ के संस्थापक संपादक थे।
नरेंद्र प्रताप सिंह की दो संताने हैं। कोलकाता में उनके साथ उनके छोटे बेटे अमिताभ रहते हैं, जो राजनीति में सक्रिय हैं। बड़े बेटे चंदन प्रताप सिंह न्यूजपोर्टल ‘सीएनएन हिंदी’ के सीईओ और प्रधान संपादक हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स